Monday, June 8

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल के पर्वतारोहियों ने 5630 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया लायन्स और नेपाल का ध्वज, नाम रखा ‘मेलविन जोन्स शिखर’

नेपाल के पर्वतारोहियों ने 5630 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया लायन्स और नेपाल का ध्वज, नाम रखा ‘मेलविन जोन्स शिखर’

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू/बीरगंज।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था 'लायंस क्लब्स इंटरनेशनल' के इतिहास में नेपाल के लायन सदस्यों ने एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। संस्था के संस्थापक लायन मेलविन जोन्स की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए नेपाल के लायंस ने हिमालय की एक 5630 मीटर ऊंची अनाम चोटी का सफल आरोहण कर वहां लायन्स अंतरराष्ट्रीय ध्वज और नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। इस साहसिक अभियान के साथ ही इस चोटी का नाम आधिकारिक रूप से 'मेलविन जोन्स शिखर' नामांकित कर विश्व भर के लायन सदस्यों के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की गई है। ​लायन जिम्बा जगम्बू शेर्पा के कुशल आयोजन में संपन्न हुए इस अभियान को अनुभवी पर्वतारोही लायन दबाब क्षेत्री शेर्पा और लायन फुर्वा क्षेत्री शेर्पा ने अंजाम दिया। दुर्गम पहाड़ियों और शून्य से नीचे के तापमान के बीच इन पर्वतारोहियों ने शिखर पर पहुंचकर मानव...
मजदूर दिवस पर रक्सौल में गूंजा श्रमिक एकता का नारा: हजारीमल हाई स्कूल में भव्य आयोजन

मजदूर दिवस पर रक्सौल में गूंजा श्रमिक एकता का नारा: हजारीमल हाई स्कूल में भव्य आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल के प्रांगण में रिक्शा चालक श्रमिक संघ के बैनर तले एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमिकों के सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और पारिवारिक उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। मंच का संचालन महासचिव नवीन गिरी ने किया।​कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल, थावे माई फूड इंडस्ट्रीज के एमडी कौशिक गिरी, महिला सुरक्षा विकास मंच की अध्यक्ष सरोज गिरी, महिला कलवार कल्याण समिति की अनीता देवी, कामरेड चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मुखिया मदन प्रसाद,अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम उपस्थित रहे। इस दौरान समाज निर्माण में पसीना बहाने वाले श्रमिकों को दोशाला और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इसमें एक ईमानदा...
रक्सौल नगर परिषद में बड़ा फैसला: मुख्य पार्षद पद के उपचुनाव का रास्ता साफ, धुरपति देवी अयोग्य घोषित, तत्कालीन ईओ अनुभूति श्रीवास्तव पर प्रारूप क गठित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश

रक्सौल नगर परिषद में बड़ा फैसला: मुख्य पार्षद पद के उपचुनाव का रास्ता साफ, धुरपति देवी अयोग्य घोषित, तत्कालीन ईओ अनुभूति श्रीवास्तव पर प्रारूप क गठित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, पूर्वी चंपारण/(vor desk)/30 अप्रैल 2026 रक्सौल नगर परिषद में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने तत्कालीन मुख्य पार्षद धुरपति देवी को नगरपालिका का कोई भी पद धारण करने के लिए अयोग्य और निरर्हित घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद मुख्य पार्षद का पद रिक्त हो गया है और उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव पर प्रारूप क गठित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आयोग का 11 पन्नों का आदेशराज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने 28 अप्रैल 2026 को 11 पृष्ठीय आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि धुरपति देवी पर लगे आरोप प्रशासनिक और अर्द्ध-न्यायिक दोनों जांच में सही पाए गए। आयोग ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी-सह-निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि तत्कालीन कार...
आदापुर:कांग्रेस द्वारा ‘संगठन सृजन साथी जनसंपर्क अभियान’ का विधिवत शुभारंभ

आदापुर:कांग्रेस द्वारा ‘संगठन सृजन साथी जनसंपर्क अभियान’ का विधिवत शुभारंभ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। गुरुवार को रक्सौल विधानसभा अंतर्गत आदापुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम में 'संगठन सृजन साथी जनसंपर्क अभियान' का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल उपस्थित रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस डिजिटल अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से प्रखंड अध्यक्ष, जिला कमेटी सहित प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों का निर्वाचन सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के तहत प्रति व्यक्ति सदस्यता शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है और संगठन के ढांचे में ज...
रक्सौल बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम: 13 वर्षीय किशोरी को तस्कर के चंगुल से कराया मुक्त

रक्सौल बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम: 13 वर्षीय किशोरी को तस्कर के चंगुल से कराया मुक्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 47वीं वाहिनी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने सतर्कता का परिचय देते हुए एक नाबालिग लड़की को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया है। यह कार्रवाई रक्सौल के सिवान टोला स्थित एसएसबी चेक पोस्ट के पास उस समय हुई, जब एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर सीमा पार नेपाल ले जाने की फिराक में था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसएसबी के साथ प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) और स्वच्छ संस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पकड़े गए आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण के पालनवा थाना क्षेत्र निवासी चमन कुमार के रूप में हुई है, जबकि 13 वर्षीय पीड़ित किशोरी पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र की रहने वाली है।घटना के संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार, आरोपी चमन कुमार पिछले छह महीनों से किशोरी के संपर्क में था। उनकी पहली मुलाकात...
रक्सौल: जितेंद्र कुमार सिंह ने संभाला मध्याह्न भोजन योजना के नए प्रभारी का दायित्व

रक्सौल: जितेंद्र कुमार सिंह ने संभाला मध्याह्न भोजन योजना के नए प्रभारी का दायित्व

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल प्रखंड संसाधन केंद्र में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवनियुक्त प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा से योजना का कार्यभार प्राप्त किया। गौरतलब है कि पूर्व प्रभारी योगेश कुमार के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त हुआ था। योगेश कुमार को मधुबन प्रखंड में नई जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना प्रभार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सौंप दिया था। अब जितेंद्र कुमार सिंह की नियुक्ति से प्रखंड में विभागीय कार्यों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। ​पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जितेंद्र कुमार सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे प्रखंड के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के पारदर्शी और व्यव...
सीमा पार नशीली दवाओं की तस्करी का बड़ा खुलासा: रक्सौल पुलिस ने 12 हजार प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ दो नेपाली तस्करों को दबोचा

सीमा पार नशीली दवाओं की तस्करी का बड़ा खुलासा: रक्सौल पुलिस ने 12 हजार प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ दो नेपाली तस्करों को दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की एक विशेष टीम ने महदेवा गांव स्थित सैनिक रोड पर घेराबंदी कर एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बरामद की है, जिसे गुप्त तरीके से नेपाल तस्करी करने की योजना थी। बरामद दवाओं की संख्या 12 हजार पीस बताई गई है, जिनमें नरफीन, डाइजेपाम और फेनआरगन जैसे घातक और प्रतिबंधित इंजेक्शन शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक सह रक्सौल थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार की रात अंजाम दी गई, जिसकी आधिकारिक पुष्टि गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई। ​पुलिस को इस तस्करी के संबंध में सटीक इनपुट मिला था कि महदेवा बॉर्डर के रास्ते दवाओं की एक बड़ी खेप अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाली है। सूचना मिल...
रक्सौल के ‘मौत के पुल’ पर बढ़ा जनता का आक्रोश, डॉ. गौतम ने प्रशासन को सौंपा समाधान का ब्लूप्रिंट

रक्सौल के ‘मौत के पुल’ पर बढ़ा जनता का आक्रोश, डॉ. गौतम ने प्रशासन को सौंपा समाधान का ब्लूप्रिंट

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर का कोइरिया टोला नहर चौक, जिसे अब स्थानीय लोग '5 करोड़ी पुल' के बजाय बदहाली का पर्याय मानने लगे हैं, पिछले कई वर्षों से जनता के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। निर्माणाधीन पुल की कछुआ चाल और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग मीडिया विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौतम कुमार ने रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी को एक लिखित सुझाव पत्र सौंपकर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस समाधान की मांग की है।​डॉ. गौतम ने अपनी शिकायत में रक्सौल की जनता के दर्द को साझा करते हुए कहा कि पिछले साल यह अधूरा पुल दानिश जावेद नामक युवक की जान ले चुका है,दर्जनों घायल हुए है । स्थिति इतनी विकट है कि आए दिन टेंपो और ई-रिक्शा पलटने से लोग लहूलुहान हो रहे हैं। चिलचिलाती धूप में घंटों जाम में फंसी जनता ब...
स्वावलंबन की नई उड़ान: रक्सौल में 50 महिलाओं ने थामी आत्मनिर्भरता की कमान, प्रशासनिक अधिकारियों ने बांटे प्रमाण-पत्र

स्वावलंबन की नई उड़ान: रक्सौल में 50 महिलाओं ने थामी आत्मनिर्भरता की कमान, प्रशासनिक अधिकारियों ने बांटे प्रमाण-पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में महिला सशक्तिकरण की एक नई और प्रेरक इबारत लिखी गई है। 'स्वच्छ रक्सौल' संस्था द्वारा संचालित महिला प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 महिलाओं के लिए एक भव्य प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद और प्रशिक्षु आईपीएस सह रक्सौल थानाध्यक्ष हेमंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और महिलाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​समारोह को संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वतंत्र हों। उन्होंने कहा कि एक प्रशिक्षित महिला केवल अपना भविष्य नहीं संवारती,...
सुल्तानगंज कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड: रक्सौल नगर परिषद में शोक सभा, कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

सुल्तानगंज कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड: रक्सौल नगर परिषद में शोक सभा, कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) ई. कृष्ण भूषण कुमार की कार्यालय में घुसकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में शोक की लहर रही। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित प्रशासनिक भवन में शोक सभा आयोजित कर नप कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर कर्मियों ने सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान रक्सौल नगर परिषद के सभी कर्मियों के द्वारा शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।नगर परिषद रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी एव मुख्य पार्षद पर असामाज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!