अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर एसएसबी का जागरूकता अभियान, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम 47वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय सहित सभी बाह्य सीमा चौकियों पर आयोजित किया गया।
इस दौरान एसएसबी जवानों, नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के जवानों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ शपथ ली और जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, जैसे लिवर और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है...









