दो सगे भाई, एक सपना और दोहरी सफलता: रामगढ़वा के विवेक बने असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर, दिलजीत बने बीडीओ
रक्सौल।(पूर्वी चंपारण)(Vor desk)।
पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत अहिरौलिया गांव के एक साधारण शिक्षक परिवार में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम में एक ही परिवार के दो सगे भाइयों ने शानदार सफलता हासिल की। शिक्षक गोपाल मिश्र के पुत्र विवेक कुमार मिश्र और दिलजीत कुमार मिश्र का चयन प्रशासनिक सेवा के महत्वपूर्ण पदों पर हुआ है।
बड़े भाई विवेक कुमार मिश्र को राज्य कर विभाग में असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर का पद मिला है, जबकि छोटे भाई दिलजीत कुमार मिश्र का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में हुआ है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि ने न सिर्फ रामगढ़वा, बल्कि पूरे पूर्वी चंपारण जिले का गौरव बढ़ाया है।
दोनों भाइयों की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने ग...









