सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, सर्राफा व्यवसायियों के साथ बैठक के बाद ज्वेलरी दुकानों का हुआ निरीक्षण
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में अपराध नियंत्रण और सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद के नेतृत्व में शहर की विभिन्न ज्वेलर्स दुकानों का निरीक्षण किया गया। इससे पूर्व रक्सौल थाना परिसर में सर्राफा व्यवसायियों के साथ बैठक आयोजित कर सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में व्यवसायियों से उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया तथा उन्हें सतर्कता बरतने और पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपील की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख आभूषण प्रतिष्ठानों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण अभियान में एसडीपीओ मनीष आनंद के साथ रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो, हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान समेत अन्य पुलिस अधिक...









