Friday, April 24

ब्रेकिंग न्यूज़

मधेश की राजनीति में भू-आंधी: प्रो. भाग्य नाथ गुप्ता ने सरकार और नेतृत्व पर साधा निशाना

मधेश की राजनीति में भू-आंधी: प्रो. भाग्य नाथ गुप्ता ने सरकार और नेतृत्व पर साधा निशाना

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल की राजनीति में मधेश का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मधेशी जनाधिकार फोरम (मधेश) के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. भाग्य नाथ गुप्ता ने पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद वर्तमान मधेशी नेतृत्व, नेपाली सरकार और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनके अनुसार मधेश की राजनीति वर्तमान में एक ऐसी ढलान पर है जहाँ सरकार से हक-अधिकार की उम्मीदें 'कौवे के लिए बेल के पकने' जैसी निरर्थक साबित हो रही हैं। प्रो. गुप्ता का मानना है कि काठमांडू की सत्ताधारी पार्टियाँ मधेश की बुनियादी समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं, जिससे आम जनता का मोहभंग अब गहरे आक्रोश में बदल चुका है। मधेशी समाज को लगातार हाशिए पर रखे जाने से उत्पन्न यह स्थिति भविष्य के लिए सुखद संकेत नहीं है। ​नेपाल की बदलती विदेश नीति और भू-राजनीतिक घेराबंदी पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रो. गुप्ता ने इस...
आईटी निवेश और प्रवासी पूंजी को प्रोत्साहन के लिए नई नीति लाएगा राष्ट्र बैंक: गवर्नर डॉ. बिश्वनाथ पौडेल

आईटी निवेश और प्रवासी पूंजी को प्रोत्साहन के लिए नई नीति लाएगा राष्ट्र बैंक: गवर्नर डॉ. बिश्वनाथ पौडेल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज।(Vor desk)। बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ की 50वीं वार्षिक साधारण सभा में नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर डॉ. बिश्वनाथ पौडेल ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र बैंक एक ऐसे अनुकूल वातावरण के निर्माण की तैयारी कर रहा है, जिससे नेपाली आईटी कंपनियां विदेशी बाजारों में निवेश कर सकें। ​गवर्नर पौडेल ने विशेष रूप से विदेश में कार्यरत नेपाली नागरिकों की आय को लेकर नई योजना साझा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पड़ोसी देशों ने प्रवासियों के निवेश के लिए विशेष नीतियां बनाई हैं, उसी तर्ज पर नेपाल में भी ऐसी व्यवस्था लाई जा रही है ताकि प्रवासी अपनी मेहनत की कमाई को देश में सुरक्षित निवेश कर सकें। उन्होंने निजी क्षेत्र को देश के आर्थिक विकास की धुरी बताते हुए कहा कि उद्योगपतियों और व्यापारियों क...
एसएसबी 47वीं वाहिनी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल के प्रति प्रेरित करने का संदेश

एसएसबी 47वीं वाहिनी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल के प्रति प्रेरित करने का संदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी के रक्सौल मुख्यालय प्रांगण में गुरुवार को सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। वाहिनी के कमांडेंट संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त बनाना है। साथ ही खेल भावना का विकास कर युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। ​इस प्रतियोगिता में वाहिनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली झुमका वॉलीबॉल टीम (ग्राम-सिकटा) और महादेवा/गम्हरिया की टीम ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद झुमका वॉलीबॉल टीम (ग्राम-सिकटा) ने 4-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर कमांडेंट संजय पाण्डेय ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की और द...
रक्सौल में एलपीजी गैस आपूर्ति का औचक निरीक्षण: इंडेन गैस की बुकिंग सर्वर फेल होने से उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें

रक्सौल में एलपीजी गैस आपूर्ति का औचक निरीक्षण: इंडेन गैस की बुकिंग सर्वर फेल होने से उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने रक्सौल स्थित विभिन्न एलपीजी गैस वितरकों के कार्यालयों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आपूर्ति व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण में शामिल अधिकारियों में रक्सौल के सहायक अनुमंडल पदाधिकारी (AdSO), रक्सौल और आदापुर के एमओ (MO) तथा रक्सौल थाना के प्रतिनिधि शामिल रहे। ​जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि भारत गैस और एचपी गैस के बुकिंग सर्वर में किसी भी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या नहीं है और इन कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से होम डिलीवरी की जा रही है। साथ ही, इन डिस्ट्रीब्यूटरों को प्लांट से सिलेंडर की आपूर्ति भी पूर्व की भांति ही हो रही है। ​निरीक्षण में सबसे बड़ी समस्या इंडेन गैस वितरकों के स्तर पर सामने आई। अधिकारियों ने पाया कि इंडेन का बुकिंग सर...
रामगढ़वा में दर्दनाक हादसा: एनएच-28 के गड्ढे से मिला लापता युवक का शव, दूसरी बाइक के गिरने से हुआ खुलासा

रामगढ़वा में दर्दनाक हादसा: एनएच-28 के गड्ढे से मिला लापता युवक का शव, दूसरी बाइक के गिरने से हुआ खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित चिरान मिल के निकट एनएच-28 के किनारे एक गहरे गड्ढे से गुरुवार सुबह एक युवक का शव और उसकी मोटरसाइकिल (नंबर BR05AW7511) बरामद की गई। मृतक की पहचान रक्सौल के लक्ष्मीपुर गांव निवासी भोला महतो के पुत्र चुनदेव महतो (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो होलिका दहन के दिन यानी 2 मार्च से लापता थे। ​दूसरी बाइक के गिरने से सामने आई घटना मिली जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक मामला तब प्रकाश में आया जब गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मोतिहारी के रघुनाथपुर निवासी राजकुमार साह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से मोतिहारी जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एनएच-28 के किनारे स्थित उसी गहरे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि राजकुमार साह और उनकी पत्नी सुरक्षित बच गए। जब उन्होंने अपनी बाइक को गड्ढे से बाहर निकलवाने के लिए जेसीबी मशीन...
रक्सौल-पिपराकोठी एनएच-527डी को चार लेन बनाने की कवायद तेज, सांसद राधा मोहन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

रक्सौल-पिपराकोठी एनएच-527डी को चार लेन बनाने की कवायद तेज, सांसद राधा मोहन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​नई दिल्ली/रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल और मोतिहारी के बीच यातायात को सुगम बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है।पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह पूर्वी चंपारण सांसद राधा मोहन सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर एनएच-28ए (नया एनएच-527डी) के पिपराकोठी-रक्सौल खंड को चार लेन में परिवर्तित करने का आग्रह किया है। लगभग 70 किलोमीटर लंबा यह मार्ग व्यापारिक और रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। ​सांसद ने गिनाईं प्रमुख समस्याएं ​सांसद राधा मोहन सिंह ने अपने पत्र में रेखांकित किया है कि वर्तमान में यह सड़क दो लेन की है, जिसमें डिवाइडर और पक्की शोल्डर की सुविधा का अभाव है। मोतिहारी जैसे घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाली इस सड़क पर यातायात का दबाव 20,000 पीसीयू (PCU) से अधिक हो गया है। सड़क की अपर्याप्त चौड़ाई और भारी स्था...
रक्सौल: हिंदू एकता ही सुरक्षा का एकमात्र विकल्प, फायर ब्रांड हिंदू नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए किया सचेत,कहा-‘हिंदू बंटे तो कटेंगे!’

रक्सौल: हिंदू एकता ही सुरक्षा का एकमात्र विकल्प, फायर ब्रांड हिंदू नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए किया सचेत,कहा-‘हिंदू बंटे तो कटेंगे!’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने रक्सौल में कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों के बीच अपने ओजस्वी संबोधन में हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान किया। रक्सौल पहुंचने पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत के बाद, डॉ. तोगड़िया ने धर्म, इतिहास और वर्तमान की सुरक्षात्मक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शहर के आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बीच अपने संबोधन में दो टूक शब्दों में कहा कि यदि हिंदू जातियों में बंटे रहे, तो उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि "हिंदू बंटे तो कटेंगे," इसलिए हमे एक होना होगा।समाज को एकजुट करने के लिए हर गांव और कस्बे में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन अनिवार्य है। ​डॉ. तोगड़िया ने हिंदू धर्म के प्राचीन वैभव को रेखांकित करते हुए बताया कि सृष्टि क...
रक्सौल पुलिस को मिली नई कमान: प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह बने नए थानाध्यक्ष

रक्सौल पुलिस को मिली नई कमान: प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह बने नए थानाध्यक्ष

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल, पूर्वी चंपारण।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने ,बेहतर कार्य कुशलता,व्यवहारिक प्रशिक्षण के उद्देश्य से पुलिस महकमे ने एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह को रक्सौल थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व हेमंत कुमार सिंह मोतिहारी स्थित पुलिस कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे।वे 2024बैच के हैं।इस नियुक्ति के साथ ही तत्कालीन थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है।​यह प्रशासनिक बदलाव कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्सौल भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एक अत्यंत संवेदनशील शहर है, जहाँ वर्तमान में नेपाल में सरकार गठन की प्रक्रिया और स्थानीय स्तर पर नगर परिषद चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक...
रक्सौल: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का 11 मार्च को होगा आगमन, सीमा सुरक्षा और राष्ट्रवाद पर होगा चिंतन

रक्सौल: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का 11 मार्च को होगा आगमन, सीमा सुरक्षा और राष्ट्रवाद पर होगा चिंतन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। ​सीमावर्ती शहर रक्सौल में आगामी 11 मार्च को एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया रक्सौल की धरती पर पहुंच रहे हैं। उनके इस आगमन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। जानकारी के अनुसार, डॉ. तोगड़िया 11 मार्च की शाम 5 बजे रक्सौल स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस आयोजन के माध्यम से वे सनातन हिंदू समाज को संबोधित करेंगे और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेंगे। ​कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवावादी संगठनों ने इस अवसर पर सनातन धर्मावलंबियों से भारी संख्या में भाग लेने का विशेष आह्वान किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने संदेश जारी कर समाज के हर वर्ग से अपील की है कि वे इस कार्...
33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के चलते तीन दिनों तक बिजली रहेगी बाधित

33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के चलते तीन दिनों तक बिजली रहेगी बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल के आमोदेई फीडर से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 33 केवी आमोदइ लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है, जिसके कारण आगामी 11, 12 और 13 मार्च को ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस मेंटेनेंस कार्य की वजह से फुलबार, करमवा, रघुनाथपुर, पजीयरवा, भेरीहरवा और माली के साथ-साथ चम्पापुर, शिवनगर, पटनी, बैरिया एवं सुगौली के कुछ हिस्सों में बिजली का संकट रहेगा। सहायक विद्युत अभियंता सुनील कुमार रंजन ने बताया कि मरम्मत का कार्य सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 02:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप रखी जाएगी। अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य, विशेषकर पानी का भंडारण और...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!