Saturday, November 7

ब्रेकिंग न्यूज़

सरिसवा नदी के शुद्धिकरण के लिए 63.17 करोड़ की योजना मंजूर, एसटीपी और आईपीएस का निर्माण शुरू

सरिसवा नदी के शुद्धिकरण के लिए 63.17 करोड़ की योजना मंजूर, एसटीपी और आईपीएस का निर्माण शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।सालों से प्रदूषण का दंश झेल रही सरिसवा नदी को पुनर्जीवन देने और स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने के लिए 63 करोड़ 17 लाख रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी मिल गई है। 'सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन' के लंबे संघर्ष और स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल के प्रयासों के बाद इस परियोजना पर काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत शहर में अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (IPS) का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे नदी में गिरने वाले जहरीले पानी को पूरी तरह साफ किया जा सके। परियोजना के अंतर्गत रक्सौल के अहिरवा टोला और बाबा मठिया पिपरा घाट (नागा रोड) में दो एसटीपी लगाए जा रहे हैं। इनमें से एक प्लांट का 30 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, गंदे पानी को प्लांट तक पहुँचाने के लिए तुमरिया टोला,...
ईडी , एनआईए एवं ईओयू से भी ज्यादा गोपनीयता तरीके से रक्सौल में हुआ छापेमारी।डीटीओ ने साधी चूप्पी, रक्सौल एसडीओ ने कुछ भी बताने से किया इनकार

ईडी , एनआईए एवं ईओयू से भी ज्यादा गोपनीयता तरीके से रक्सौल में हुआ छापेमारी।डीटीओ ने साधी चूप्पी, रक्सौल एसडीओ ने कुछ भी बताने से किया इनकार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल लक्ष्मीपुर में स्थित मारुति सुजुकी के एरेना एजेंसी में मोतिहारी के जिला परिवहन पदाधिकारी , रक्सौल एसडीओ एवं परिवहन इंस्पेक्टर पूरे दलबल के साथ छापेमारी करने पहुँचे। लेकिन इस छापेमारी को ईडी एवं ईओयू टीम से भी ज्यादा गोपनीयते तरीका से पूरा किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने एजेंसी के कर्मियों के व्यान दर्ज किए वही एजेंसी से कई कागजातों को अपने साथ लेकर गई। लेकिन इस सबंध में पूछे जाने पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने पूरी तरह चूप्पी साध लिया। कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार किया। बस इतना कहा की रूटीन जाँच है। वही रक्सौल एसडीओ नागमणी कुमार वर्मा ने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार दिए । कहा बस मैंडम आई हैं तो मिलने चला आया हु। आखिर इतने गोपनीय तरीके से जाँच एवं छापेमारी के क्या वजह है की इस जांच एवं ईडी से गोपनियता तरीका से किया गया।छपेमारी में शामिल स...
सीसीटीवी तोड़ा, बाहरी को दिखाईं फाइलें? रक्सौल नगर परिषद के दो कर्मियों पर केस दर्ज करने को आवेदन

सीसीटीवी तोड़ा, बाहरी को दिखाईं फाइलें? रक्सौल नगर परिषद के दो कर्मियों पर केस दर्ज करने को आवेदन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद में अनुशासनहीनता और सरकारी फाइलों की गोपनीयता भंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। नगर परिषद के दो वरीय कर्मचारियों पर नगर प्रबंधक के कार्यालय कक्ष का अनधिकृत उपयोग करने, सरकारी संचिकाओं को किसी बाहरी व्यक्ति को दिखाने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने के संगीन आरोप लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद प्रशासन के आदेश पर हरैया थाने में दोनों कर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। नगर परिषद के कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह ने नगर परिषद के पत्रांक 680 (दिनांक 8 सितंबर 2026) के माध्यम से प्राप्त आधिकारिक आदेश के आलोक में हरैया थाने में आवेदन दिया है। शिकायत में नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा और उच्च वर्गीय सहायक मृत्युंजय मृणाल को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की ग...
नेपाल के मुस्तांग में 5.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, काठमांडू और रक्सौल तक हिली धरती

नेपाल के मुस्तांग में 5.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, काठमांडू और रक्सौल तक हिली धरती

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल समेत सीमावर्ती क्षेत्रों और नेपाल के विस्तृत भू-भाग में मंगलवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के पश्चिमोत्तर हिस्से में स्थित मुस्तांग जिले को केंद्र बनाकर आए इस भूकंप का असर राजधानी काठमांडू से लेकर भारतीय सीमांत शहर रक्सौल तक देखने को मिला। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के प्रमुख लोकविजय अधिकारी के अनुसार, मंगलवार की रात नेपाली समयानुसार 9:53 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। भूकंप का मुख्य केंद्र काठमांडू से करीब 375 किलोमीटर दूर मुस्तांग जिले के लोमान्थांग क्षेत्र में था। युरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलोजिकल सेन्टर के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 35 किलोमीटर गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके नेपाल की राजधानी काठमांडू और उसके आसपास के जिलों के साथ-साथ पड़ोसी...
एक्सिस बैंक के पास बाइक चोरी की फिराक में लगे गिरोह का पर्दाफाश, 4 धराए; चोरी की बाइक के पार्ट्स व इंजन बरामद

एक्सिस बैंक के पास बाइक चोरी की फिराक में लगे गिरोह का पर्दाफाश, 4 धराए; चोरी की बाइक के पार्ट्स व इंजन बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के खिलाफ रक्सौल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक के पार्ट्स, इंजन और अन्य सामान बरामद करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई कांड संख्या 411/26 के अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक बाइक चोर गिरोह काफी सक्रिय है और एक्सिस बैंक के पास बाइक चोरी करने के लिए रेकी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्सिस बैंक के पास एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के क्रम में दोनों की निशानदेही पर आदापुर थाना क्षेत्र के बेलदरवा गांव स्थित सोनू कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की गई। वहां से चो...
संघर्ष और त्याग की मिसाल थीं झलिया कुंवर, वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

संघर्ष और त्याग की मिसाल थीं झलिया कुंवर, वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)।छौड़ादानों प्रखण्ड के दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में पूर्व मुखिया सह बसपा जिलाध्यक्ष मथुरा राम की माता स्वर्गीय झलिया कुंवर की कृति स्मरण सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बसपा के नेशनल को-ऑर्डिनेटर दिनेश कुमार, ई. हरिकेश्वर राम और जोन प्रभारी कुणाल किशोर विवेक सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बसपा के नेशनल को-ऑर्डिनेटर दिनेश कुमार ने कहा कि झलिया कुंवर का जीवन संघर्ष, त्याग और सामाजिक संस्कारों की मिसाल था। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में परिवार को संभाला और अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी जिंदगी मेहनत की। उनके जीवन से समाज की महिलाओं को संघर्ष के बीच आत्मनिर्भरता और परिवार के प्रति जिम्मेदारी की प्रेरणा मिलती है। ई. हरिकेश्वर राम ने कहा कि झलिया कुंवर ने सद्गुरु कबीर साहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारा। पति के...
नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षण से बदलाव लाने वाले शिक्षक सम्मानित

नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षण से बदलाव लाने वाले शिक्षक सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी : ब्रजेश ओझा रक्सौल। (Vor Desk)। बिहार टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, रक्सौल के तत्वावधान में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोनहा चैनपुर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त एवं कार्यरत प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक-शिक्षिका, विशिष्ट शिक्षक-शिक्षिका और नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल, प्रतीक चिह्न एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संगठन के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष राजेश कुमार ने की। सम्मानित होने वालों में मुनेश राम, सुधीर कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद, आशीष कुमार पचौरी, कमलेश कुमार, रमेश प्रसाद, मनिंदर सिंह, मनोज कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, बबीता कुमारी और रौनक अनम सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे। ...
जगदेव बाबू को भारत रत्न देने की मांग, पीएमसीएच के नामकरण का प्रस्ताव

जगदेव बाबू को भारत रत्न देने की मांग, पीएमसीएच के नामकरण का प्रस्ताव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पूर्व शिक्षा मंत्री बीरेंद्र सिंह कुशवाहा बोले—किसी जाति, धर्म या समुदाय से नफरत नहीं, सर्वजन के विकास के पक्षधर छौड़ादानों। (Vor Desk) अमर शहीद भारत लेनिन जगदेव बाबू का 52वां शहादत दिवस प्रखंड के संत कबीर नगर स्थित नरउल अब्दुल कलाम पुस्तकालय परिसर में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया। गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान (ट्रस्ट) के तत्वावधान में आयोजित समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने जगदेव बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दामोदर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और एक मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री बीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन प्रेमचंद्र प्रसाद कुशव...
त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति की बैठक: स्टेशन रोड रामजी सिंह चौक पर आगामी पूजा की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन का संकल्प

त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति की बैठक: स्टेशन रोड रामजी सिंह चौक पर आगामी पूजा की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 05 सितंबर 2026 को स्टेशन रोड स्थित रामजी सिंह चौक पर अध्यक्ष शम्भू प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था। भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट पर जोर बैठक में पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पूजा पंडाल की भव्यता, बेहतर विद्युत व्यवस्था तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। माता रानी की प्रतिमा के डिजाइन एवं आकर्षक सजावट की संपूर्ण जिम्मेदारी श्री कृष गुप्ता एवं श्री बंटी कुमार ने श्रद्धा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का नि...
संयुक्त राष्ट्र का बड़ा कदम: 27 नवंबर घोषित हुआ बाल विवाह मुक्ति दिवस, रक्सौल में खुशी की लहर

संयुक्त राष्ट्र का बड़ा कदम: 27 नवंबर घोषित हुआ बाल विवाह मुक्ति दिवस, रक्सौल में खुशी की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) द्वारा 27 नवंबर को 'बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस' घोषित किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय का पूर्वी चंपारण के नागरिक समाज संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। इस उपलब्धि को देश के सबसे बड़े नेटवर्क 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन' (JRC) और उसके सहयोगी संगठन 'प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर' के जमीनी प्रयासों की वैश्विक सफलता माना जा रहा है। स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम शिक्षक दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय ज़िकियारी और हरैया में बाल विवाह मुक्त विश्व के संकल्प के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान और 47वीं वाहिनी SSB एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इंस्पेक्टर नंदकिशोर तिवारी मुख्य अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!