Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल बॉर्डर पर जांच के दौरान 2 विदेशी नागरिक हिरासत में:हरैया थाना पुलिस के अनुसार,  म्यांमार और स्विट्जरलैंड के नागरिकों के पास वैध यात्रा दस्तावेज नहीं पाए गए

रक्सौल बॉर्डर पर जांच के दौरान 2 विदेशी नागरिक हिरासत में:हरैया थाना पुलिस के अनुसार, म्यांमार और स्विट्जरलैंड के नागरिकों के पास वैध यात्रा दस्तावेज नहीं पाए गए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 'गेटवे ऑफ नेपाल' यानी रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दैनिक जांच के क्रम में बिना वैध वीजा के अवैध रूप से बिहार सीमा में प्रवेश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक म्यांमार का युवक और दूसरी स्विट्जरलैंड की महिला शामिल है। यह अपने आप में एक बेहद अनोखा और पहला मामला है, जब भारत-नेपाल सीमा पर दो अलग-अलग देशों के नागरिकों को एक साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया है।दस्तावेज़ों के अनुसार हिरासत में लिए गए नागरिकों में म्यांमार के आंग निंग लैंट (रिश्तेदार: पे० खिन माउंग ऐ) और स्विट्जरलैंड की जुनीला बेक श्रेष्ठ्रा (पति: हीरा लाल श्रेष्ठ्रा) शामिल हैं। ओन्ग निंग का वर्तमान पता - नंबर 05, वेस्ट आंगमायित्तर स्ट्रीट, वार्ड नंबर 02, मायांगोन, यांगोन, ...
सीमा क्षेत्र के व्यापारिक हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए नेपाल के साथ समन्वय बढ़ाएगा रक्सौल चैंबर

सीमा क्षेत्र के व्यापारिक हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए नेपाल के साथ समन्वय बढ़ाएगा रक्सौल चैंबर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मीडिया सम्मान समारोह में बोले महासचिव शम्भू चौरसिया, नेपाली मुद्रा विनिमय, टैक्स नीति और व्यापारिक चुनौतियों पर रखी बात रक्सौल। (Vor desk) रक्सौल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सीमा पार स्थित वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के सहयोग और समन्वय से रक्सौल बॉर्डर तथा सीमावर्ती व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय विकास के लिए सक्रिय पहल करेगा। यह बात चैंबर के महासचिव शम्भू चौरसिया ने पंकज वाटिका में आयोजित मीडिया सम्मान सह पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रक्सौल और वीरगंज के व्यापारिक संगठनों के बीच लंबे समय से बेहतर समन्वय रहा है। नेपाल की कस्टम एवं कर नीति से जुड़े मुद्दों पर भी दोनों पक्षों के बीच संवाद होता रहा है। चौरसिया ने बताया कि चैंबर ने नेपाल सरकार से 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर लगने वाले कर की सीमा बढ़ाने की मांग की थी, जिसे बढ़ा...
रक्सौल के मुख्य पथ को मिलेगी नई पहचान: डिवाइडर रेलिंग निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास ,काम जल्द होगा  शुरू!

रक्सौल के मुख्य पथ को मिलेगी नई पहचान: डिवाइडर रेलिंग निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास ,काम जल्द होगा शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)(vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और नगर के सौंदर्यीकरण को नए आयाम देने की दिशा में नगर परिषद ने एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को शहर के मुख्य पथ पर डिवाइडर रेलिंग निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ और शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों द्वारा शिलापट्ट का अनावरण और नारियल फोड़कर इस विकास परियोजना की नींव रखी गई।जाम से मिलेगी मुक्ति, बेहतर होगी यातायात व्यवस्थाकार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. जायसवाल ने कहा कि डिवाइडर रेलिंग का निर्माण रक्सौल के निवासियों की एक बड़ी आवश्यकता थी। उन्होंने विश्वास जताया कि इसके पूरा होने से न केवल शहर की याताया...
रक्सौल चैंबर का व्यवसायी समागम और सम्मान समारोह का आयोजन,सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा – व्यवसायियों की एकजुटता से व्यापार को मिलेगी नई दिशा

रक्सौल चैंबर का व्यवसायी समागम और सम्मान समारोह का आयोजन,सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा – व्यवसायियों की एकजुटता से व्यापार को मिलेगी नई दिशा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
व्यवसायियों की एकजुटता से क्षेत्र के व्यापार को मिलेगी नई दिशा : सांसद डा संजय जायसवाल रक्सौल चैम्बर के व्यवसायी समागम एवं सम्मान समारोह में जुटे उद्यमी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रक्सौल। बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को लक्ष्मीपुर स्थित पंकज वाटिका सभागार में रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा भव्य व्यवसायी समागम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यवसायियों, उद्यमियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम चम्पारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, बिहार चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, पूर्व महासचिव पशुपति पाण्डेय तथा चैम्बर अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र क...
हरित रक्सौल’ की ओर कदम: अनुमंडल कार्यालय परिसर में हुआ सघन वृक्षारोपण, अधिकारियों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

हरित रक्सौल’ की ओर कदम: अनुमंडल कार्यालय परिसर में हुआ सघन वृक्षारोपण, अधिकारियों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
' रक्सौल।(Vor desk)।प्रकृति के संरक्षण और एक स्वस्थ-हरित रक्सौल के निर्माण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रक्सौल अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और मिट्टी से जुड़कर भविष्य के लिए हरियाली का उपहार दिया। मनीष कुमार के नेतृत्व में रोपे गए जीवन के पौधे इस प्रेरणादायक अभियान का नेतृत्व करते हुए एसडीएम मनीष कुमार और एडीपीओ मनीष आनंद ने अनुमंडल कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। यह आयोजन केवल रस्मी नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति एक गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक था। कार्यालय परिसर अब न केवल प्रशासनिक कार्यों का केंद्र है, बल्कि यह आने वाले समय में एक स्वच्छ और ऑक्सीजन से भरपूर वातावरण का आधार भी बनेगा। "वृक्ष ही हैं कल की सुरक्षा" - श्री म...
पूर्वी चंपारण: चुनावी हलचल तेज, रक्सौल नगर परिषद उप-चुनाव का रास्ता साफ; डीएम ने लिया ईवीएम वेयरहाउस का जायजा

पूर्वी चंपारण: चुनावी हलचल तेज, रक्सौल नगर परिषद उप-चुनाव का रास्ता साफ; डीएम ने लिया ईवीएम वेयरहाउस का जायजा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी (vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले में आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। शुक्रवार, 5 जून 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका/पंचायत) सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिला स्कूल, मोतिहारी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप-चुनाव के लिए पुख्ता तैयारी जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मधुबन नगर पंचायत और पंचायत आम निर्वाचन 2026 'मल्टी पोस्ट ईवीएम' के माध्यम से संपन्न कराए जाएंगे, जिसके लिए वेयरहाउस को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।साथ ही, M2 मॉडल ईवीएम के जरिए नगर परिषद रक्सौल और नगर पंचायत मेहसी में होने वाले उप-चुनाव को लेकर भी रूपरेखा तय कर ली गई है। ...
नेपाल-भारत सीमा पर खौफ का साया: पति बना प्रेमी के हाथों का शिकार, 3 साल पुराने ‘डेडली मर्डर मिस्ट्री’ का सनसनीखेज खुलासा

नेपाल-भारत सीमा पर खौफ का साया: पति बना प्रेमी के हाथों का शिकार, 3 साल पुराने ‘डेडली मर्डर मिस्ट्री’ का सनसनीखेज खुलासा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/वीरगंज। (vor desk)। नेपाल के बारा जिले की सीमा पर तीन साल पहले हुई एक भारतीय नागरिक की हत्या ने पुलिस की रातों की नींद उड़ा दी थी। अब, तीन साल बाद पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को बेनकाब कर दिया है। यह कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, जिसमें प्रेम, विश्वासघात और अपराध की एक गहरी साजिश बुनी गई थी। 'नेपाल' को बनाया सेफ जोन, लेकिन पुलिस के जाल में फंसे गुनहगार 25 सितंबर 2023 की वह काली रात, जब भारतीय नागरिक अजीत कुमार सिंह को बेहद चालाकी से बारा के पचरौता नगरपालिका-6 स्थित लक्ष्मिनिया तालाब के किनारे बुलाया गया। अजीत को नहीं पता था कि जिसे वह अपना हमसफर और दोस्त समझ रहा है, वही उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रच रहे हैं। हत्यारों का मानना था कि नेपाल की धरती पर हत्या करने से वे भारतीय पुलिस की गिरफ्त से बच जाएंगे, लेकिन उनकी यह सोच गल...
पूर्वी चंपारण: नशा तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, इनामी बदमाश बाबूलाल यादव गिरफ्तार; स्मैक और नकदी बरामद

पूर्वी चंपारण: नशा तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, इनामी बदमाश बाबूलाल यादव गिरफ्तार; स्मैक और नकदी बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​नकरदेई।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नकरदेई थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के इनामी और वांछित अपराधी बाबूलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ​थाना अध्यक्ष भरत कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 36.45 ग्राम स्मैक, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 25 हजार भारतीय रुपये और 14,500 नेपाली मुद्रा जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, बाबूलाल यादव लंबे समय से नशीले पदार्थों के कारोबार में सक्रिय था और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के एक अन्य फरार आरोपी जाकिर मियां की तलाश में छापेमारी कर रही है। ...
बिहार-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी का भंडाफोड़: भारतीय युवक समेत दो गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामद

बिहार-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी का भंडाफोड़: भारतीय युवक समेत दो गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामद

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/वीरगंज।(vor desk)। नेपाल पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के समीप मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े नेटवर्क पर प्रहार किया है। जिला बारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खेप के साथ एक भारतीय नागरिक और एक नेपाली युवक को धर दबोचा। मामले में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।बैरनिया बाजार में जाल बिछाकर की कार्रवाईपुलिस को 4 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे सटीक जानकारी मिली थी कि बारा जिले के बिश्रामपुर गांवपालिका वार्ड नंबर-2 स्थित बैरनिया बाजार में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर तत्काल हरकत में आते हुए इलाका पुलिस कार्यालय प्रसौनी, बीरगंज स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और इलाका पुलिस कार्यालय छतवा की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की।हाफ पैंट की जेब में छिपाकर ले जा रहे थे ड्रग्सतलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि भारतीय युव...
त्रिवेणी स्पिनिंग मिल्स में लगी भीषण आग, 180 टन कपास खाक; 11 दमकलों और सैकड़ों कर्मियों ने बचाया बड़ा औद्योगिक संकट

त्रिवेणी स्पिनिंग मिल्स में लगी भीषण आग, 180 टन कपास खाक; 11 दमकलों और सैकड़ों कर्मियों ने बचाया बड़ा औद्योगिक संकट

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/सिमरा।(Vor desk)। बारा जिले के जीतपुरसिमरा उपमहानगरपालिका-9 स्थित छातापिपरा में संचालित त्रिवेणी स्पिनिंग मिल्स में शुक्रवार को लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में कपास गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में भंडारित करीब 180 टन कपास, महंगे मशीनरी उपकरण और भवन का बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते किए गए संयुक्त बचाव अभियान के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़े औद्योगिक हादसे को टाल दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे गोदाम क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कपास जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में मौजूद होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!