सीमा पार नशीली दवाओं की तस्करी का बड़ा खुलासा: रक्सौल पुलिस ने 12 हजार प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ दो नेपाली तस्करों को दबोचा
रक्सौल।(Vor desk)। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की एक विशेष टीम ने महदेवा गांव स्थित सैनिक रोड पर घेराबंदी कर एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बरामद की है, जिसे गुप्त तरीके से नेपाल तस्करी करने की योजना थी। बरामद दवाओं की संख्या 12 हजार पीस बताई गई है, जिनमें नरफीन, डाइजेपाम और फेनआरगन जैसे घातक और प्रतिबंधित इंजेक्शन शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक सह रक्सौल थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार की रात अंजाम दी गई, जिसकी आधिकारिक पुष्टि गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई।
पुलिस को इस तस्करी के संबंध में सटीक इनपुट मिला था कि महदेवा बॉर्डर के रास्ते दवाओं की एक बड़ी खेप अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाली है। सूचना मिल...









