NH-527D पर दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने पांच लोगों को कुचला, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर
रक्सौल/सुगौली।(Vor desk)। दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 527डी (NH-527D) पर बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चावल से लदा एक मालवाहक ट्रक रक्सौल से सुगौली की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना में सिंहोरवा गांव निवासी 55 वर्षीय मुन्नी देवी, (पति यदोलाल पटेल) तथा उनकी 36 वर्षीय बेटी सीमांतर देवी( पति शशि पटेल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,...









