Wednesday, July 15

सीमांचल

वीरगंज में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, शहर ने ली राहत की सांस

वीरगंज में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, शहर ने ली राहत की सांस

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कचरे के ढेर से त्राहिमाम की स्थिति के बीच बनी सहमति, आंदोलनकारी कर्मचारी लौटेंगे काम पर वीरगंज।(Vor desk)। वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन पर उतरे वीरगंज महानगरपालिका के सफाईकर्मियों और सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली ठेकेदार कंपनी के बीच आखिरकार समझौता हो गया है। इसके साथ ही कई घंटों से कचरे और गंदगी से जूझ रहे वीरगंज शहर ने राहत की सांस ली है। रविवार सुबह आंदोलनरत सफाईकर्मियों ने वीरगंज के विभिन्न चौक-चौराहों और महानगरपालिका परिसर के सामने कचरा फेंककर विरोध प्रदर्शन किया था। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी और कई स्थानों पर त्राहिमाम जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। शहरवासियों में संक्रमण और दुर्गंध को लेकर चिंता बढ़ने लगी थी। वेतन वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर शुरू हुआ था आंदोलन सफाई प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रही ठेकेदार कंपनी के अधीन क...
नेपाल के गृहमंत्री का इंडो नेपाल बॉर्डर पर सीक्रेट मिशन:बिहार सीमा पर भेष बदल कर गुप-चुप लिया सीमा का जायजा,मची खलबली!

नेपाल के गृहमंत्री का इंडो नेपाल बॉर्डर पर सीक्रेट मिशन:बिहार सीमा पर भेष बदल कर गुप-चुप लिया सीमा का जायजा,मची खलबली!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काली टोपी, मास्क, चश्मा और हाफ टी-शर्ट ,हाफ पैंट पहनकर सीमा क्षेत्र पहुंचे गृहमंत्री गुरुङ ने रक्सौल सहित चंपारण से लगे नेपाल भारत सीमा का लिया जायजा गृहमंत्री सुदन गुरुंग के औचक सीमा निरीक्षण से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल, तस्करी पर स्थानीयों से ली जानकारी रक्सौल से लगे वीरगंज के सिर्सिया बॉर्डर पर गृहमंत्री को स्थानीयों ने बताई तस्करी की हकीकत, सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत का लगाया आरोप हाल ही में पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात के बॉर्डर निरीक्षण के बाद गृह मंत्री का दौरा चर्चे में रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुङ द्वारा बिहार से लगे नेपाल के बारा और पर्सा जिले के विभिन्न बॉर्डर प्वाइंट का बिना पूर्व सूचना के वेश भूसा छुपा कर औचक निरीक्षण किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है।सीमा समस्या को ले कर दोनों देशों के बीच अ...
रक्सौल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू: नेपाल सीमा पर कड़ी नजर, 60 हजार बच्चों को सुरक्षित करने का लक्ष्य

रक्सौल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू: नेपाल सीमा पर कड़ी नजर, 60 हजार बच्चों को सुरक्षित करने का लक्ष्य

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल बॉर्डर, रेलवे स्टेशन और पीएचसी परिसर सहित पूरे क्षेत्र में "दो बूंद जिंदगी की" नारे के साथ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शंखनाद हो गया है। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए जगह-जगह विशेष केंद्र बनाए गए हैं। इस अभियान का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) जय प्रकाश और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बच्चों को खुद अपने हाथों से पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी टीमें इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि क्षेत्र का एक भी बच्चा दवा से वंचित न रह जाए। विशेष रूप से नेपाल से आने-जाने वाले बच्चों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी गई है। यह विशेष अभियान आगामी 2 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा।इस महाअभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए स्वास्...
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 2 किलो अफीम के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के 3 तस्कर गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 2 किलो अफीम के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के 3 तस्कर गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की काली कमाई और तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार की महुआवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अफीम (ओपियम) के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो नेपाली और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं, जो सीमा पार ड्रग्स का नेटवर्क चला रहे थे। खुफिया इनपुट पर घेराबंदी, भारतीय क्षेत्र में दबोचे गए तस्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुआवा थाना पुलिस को वाहन जांच के दौरान एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से कोरैया गाँव होते हुए सैनिक रोड के रास्ते कुछ तस्कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अफीम की बड़ी खेप लेकर भारतीय इलाके में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना मिलते ही बिना वक्त गंवाए इस इनपुट को ए...
अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर एसएसबी का जागरूकता अभियान, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर एसएसबी का जागरूकता अभियान, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम 47वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय सहित सभी बाह्य सीमा चौकियों पर आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसबी जवानों, नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के जवानों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ शपथ ली और जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, जैसे लिवर और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है...
बीरगंज में 5 जुलाई को लगेगा ‘रोजगार मेला-2026’, युवाओं और नियोक्ताओं को एक मंच पर लाने की पहल

बीरगंज में 5 जुलाई को लगेगा ‘रोजगार मेला-2026’, युवाओं और नियोक्ताओं को एक मंच पर लाने की पहल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और नियोक्ताओं एवं नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के बीच कौशल संबंधी अंतर को कम करने के उद्देश्य से बीरगंज में आगामी 5 जुलाई 2026 को ‘रोजगार मेला-2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ, मधेश प्रदेश इकाई तथा बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। आयोजकों द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह रोजगार मेला पारंपरिक रोजगार मेलों से अलग और अधिक व्यावहारिक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन मधेश प्रदेश में किए गए स्किल नीड असेसमेंट (Skill Need Assessment) और श्रम बाजार विश्लेषण के आधार पर किया जा रहा है, ताकि रोजगार बाजार की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। प्रेस वार्ता में संघ के अध्यक्ष हरि गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में...
रक्सौल में अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस,तिरंगे के साथ उमड़े अकीदतमंद!

रक्सौल में अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस,तिरंगे के साथ उमड़े अकीदतमंद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए; प्रशासनिक व्यवस्था रही पूरी तरह चाक-चौबंद रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे शहर रक्सौल में शनिवार को मुहर्रम का ताजिया जुलूस धार्मिक आस्था, शहादत की याद और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों से पारंपरिक ताजिया, अलम और झंडों के साथ निकले जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुहर्रम के अवसर पर पूरा शहर अकीदत, भाईचारे और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद तिरंगा लेकर जुलूस में शामिल हुए और देश की एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। इसकी दसवीं तारीख यानी आशूरा के दिन कर्बला...
भारत से नेपाल भागने की कोशिश में दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार, एसएसबी ने मैत्री ब्रिज पर दबोचा

भारत से नेपाल भागने की कोशिश में दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार, एसएसबी ने मैत्री ब्रिज पर दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 47वीं बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में अवैध रूप से रह रही दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाएं नेपाल के रास्ते फरार होने का प्रयास कर रही थीं। यह कार्रवाई गुरुवार देर रात हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्टम चौक स्थित मैत्री ब्रिज पोस्ट पर की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसबी की 47वीं बटालियन के जवान भारत-नेपाल सीमा पर नियमित जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में दोनों महिलाओं ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनके मोबाइल फोन और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई, जिससे उनके उज्बेकिस्तान की नागरिक होने की पुष्टि हुई।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान 32 वर्षीय मखफूजा देखकोनोवा, पुत्री मखमदजोन, निवासी फेज...
रक्सौल एयरपोर्ट, सीमा सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण पर प्रशासन सख्त: डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

रक्सौल एयरपोर्ट, सीमा सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण पर प्रशासन सख्त: डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (VOR DESK)। आगामी चुनावों, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा व्यवस्था एवं विकास कार्य तथा प्रस्तावित रक्सौल एयरपोर्ट के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। रक्सौल स्थित 47वीं सशस्त्र सीमा बल (SSB) कैंप में आयोजित समीक्षा बैठक में एसएसबी के कमांडेंट, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रक्सौल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचलाधिकारी (सीओ) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।जिल...
आज मोहर्रम पर रक्सौल प्रमंडल में दोपहर 2 बजे से छह घंटे बिजली रहेगी बंद

आज मोहर्रम पर रक्सौल प्रमंडल में दोपहर 2 बजे से छह घंटे बिजली रहेगी बंद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
ताजिया जुलूस की सुरक्षा को लेकर विद्युत विभाग का फैसला, रात 8 बजे तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति रक्सौल, 26 जून।(Vor desk)मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूस को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रक्सौल विद्युत प्रमंडल ने आज (26 जून) दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। सुरक्षा कारणों से इस अवधि में प्रमंडल के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। रक्सौल विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और विद्युत विभाग के समन्वय से यह निर्णय लिया गया है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि रक्सौल, रामगढ़वा, सुगौली, ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!