Wednesday, July 15

सीमांचल

100 दिन पूरे होने पर रुद्रा डिजिटल ने मनाया विश्वास और सफलता का उत्सव, पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

100 दिन पूरे होने पर रुद्रा डिजिटल ने मनाया विश्वास और सफलता का उत्सव, पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स एवं होम एप्लायंस प्रतिष्ठान रुद्रा डिजिटल के सफल संचालन के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह सह गेट-टुगेदर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने रुद्रा डिजिटल की अब तक की सफल यात्रा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुद्रा डिजिटल परिवार के सदस्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठान के सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा ग्राहकों द्वारा मिले विश्वास, स्नेह और सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में क्षेत्र ...
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 44.11 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 44.11 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/नकरदेई।(Vor desk) भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नकरदेई थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में बिर्ता छठ घाट के समीप छापेमारी कर एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 44.11 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। नकरदेई थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती क्षेत्र में स्मैक की एक बड़ी खेप की आपूर्ति की जाने वाली है। सूचना के आधार पर नकरदेई थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम का गठन कर इलाके में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 44.11 ग्राम स्मैक, सफेद रंग की 15 खाली पुड़िया तथा एक लाइटर बरामद किया गय...
भारत विकास परिषद ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर किया सम्मान समारोह का आयोजन

भारत विकास परिषद ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर किया सम्मान समारोह का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डॉक्टर जीवन के रक्षक, सीए अर्थव्यवस्था के संवाहक; दोनों का सम्मान समाज का सम्मान : रजनीश प्रियदर्शी रक्सौल। (VOR DESK)। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल की ओर से बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके सामाजिक सरोकार, व्यावसायिक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन के रक्षक होते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और अनुशासित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ...
वीरगंज में भारतीय युवती का रेस्क्यू: प्रेम जाल, बंधक और सीमा पार मानव तस्करी के एंगल की जांच में जुटी नेपाल पुलिस

वीरगंज में भारतीय युवती का रेस्क्यू: प्रेम जाल, बंधक और सीमा पार मानव तस्करी के एंगल की जांच में जुटी नेपाल पुलिस

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी की युवती को वीरगंज में दो महीने से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखने का आरोप, पिता की एक कॉल बनी बेटी की जिंदगी की उम्मीद रक्सौल/वीरगंज।(VOR desk)। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में मानव तस्करी और प्रेमजाल के मामलों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नेपाल के पर्सा जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र से बिहार की एक 25 वर्षीय युवती को सकुशल मुक्त कराया है, जिसे कथित तौर पर प्रेम संबंध के बहाने नेपाल लाकर कई महीनों से बंधक बनाकर रखा गया था। हालांकि, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध, धोखे से नेपाल ले जाने और जबरन बंधक बनाकर रखने के आरोपों के इर्द-गिर्द घूम...
भारत-नेपाल सीमा पर 11 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, सशस्त्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर 11 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, सशस्त्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेपाल के पर्सा जिले में सशस्त्र पुलिस बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलोग्राम संदिग्ध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पर्सा जिले के बिंदवासिनी गांवपालिका-4 स्थित अमरपट्टी सीमा क्षेत्र में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब दो बजे सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के बॉर्डर आउट पोस्ट प्रसौनीभाठ्ठा और बॉर्डर आउट पोस्ट अमरपट्टी की संयुक्त पैदल गश्ती टीम सीमा क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से दो पैकेटों में रखा करीब 11 किलोग्राम गांजा जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद सशस्त्र पुलिस ...
बारा में दर्दनाक हादसा: पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक कमर्शियल गाड़ी अचानक चली, खेल रही मासूम की मौत

बारा में दर्दनाक हादसा: पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक कमर्शियल गाड़ी अचानक चली, खेल रही मासूम की मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के बारा जिला अंतर्गत महागढीमाई नगरपालिका-1 में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। वार्ड कार्यालय के सामने पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक मालवाहक (कमर्शियल) गाड़ी अचानक चालू होकर आगे बढ़ गई, जिसकी चपेट में आने से एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह की है। वार्ड कार्यालय के सामने मधेस प्रदेश 03-002 स 2862 नंबर की एक इलेक्ट्रिक मालवाहक गाड़ी खड़ी थी। उस समय गाड़ी के आसपास और उसमें पांच से सात बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बिना चालक के ही गाड़ी अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ गई, जिससे वहां खेल रहे बच्चे इसकी चपेट में आ गए।इस हादसे में स्थानीय निवासी सजाद मियां की 6 वर्षीय बेटी तबसुन खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद घायल बच्ची को इलाज के लिए प्रादेशिक अस्पताल कलैया ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने ...
वीरगंज बॉर्डर पर 580 मिलीग्राम हेरोइन के साथ 18 वर्षीय किशोर गिरफ्तार

वीरगंज बॉर्डर पर 580 मिलीग्राम हेरोइन के साथ 18 वर्षीय किशोर गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत वीरगंज महानगरपालिका-16 स्थित इनर्वा नाका से पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ  हेरोइन के साथ एक 18 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है।पर्सा जिला पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इनर्वा पुलिस चौकी से तैनात एक विशेष सुरक्षा टीम सीमा पर आने-जाने वालों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भारत से पैदल नेपाल की तरफ आ रहे वीरगंज महानगरपालिका-12 निवासी एक 18 वर्षीय किशोर को संदिग्ध मानकर रोका गया।जब पुलिस टीम ने उस किशोर की शारीरिक तलाशी ली, तो उसके पास से छिपाकर रखी गई करीब 580 मिलीग्राम खैरो हेरोइन (ब्राउन शुगर) जैसा दिखने वाला प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर किशोर को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए किशोर के खिलाफ ड्रग्स नियंत्रण कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की आवश्यक जांच और कानूनी कार्रवाई श...
काठमांडू जा रहे दो भारतीय नागरिक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

काठमांडू जा रहे दो भारतीय नागरिक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहे दो भारतीय नागरिकों को पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह सफलता नेपाल पुलिस के ड्रग्स एंड नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को नियमित जांच के दौरान मिली। पुलिस ने आरोपियों के पास से 75 ग्राम प्रतिबंधित खैरो हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। दोनों आरोपी भारत के पश्चिम बंगाल के सिलगुड़ी के रहने वाले हैं।नेपाल पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के  अनुसार, काठमांडू घाटी में प्रवेश करने वाले वाहनों की सुरक्षा जांच के लिए ड्रग्स एंड नारकोटिक्स ब्यूरो शाखा कार्यालय थानकोट नागढुंगा से पुलिस की एक विशेष टीम तैनात की गई थी। इसी दौरान नागढुंगा चेकपोस्ट पर कांकड़भिट्टा से काठमांडू की ओर आ रही नेपाली नम्बर की एक यात्री बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब पुलिस ट...
रक्सौल नगर परिषद बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले, लक्ष्मीपुर से बस संचालन और आउटसोर्सिंग से टैक्स वसूली पर मुहर

रक्सौल नगर परिषद बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले, लक्ष्मीपुर से बस संचालन और आउटसोर्सिंग से टैक्स वसूली पर मुहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के विकास, यातायात व्यवस्था में सुधार, स्वच्छता अभियान को गति देने और पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने को लेकर मंगलवार को रक्सौल नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वार्ड संख्या-1 स्थित नगर परिषद कार्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने की, जबकि संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया। बैठक की शुरुआत पिछली सामान्य बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि के साथ हुई। इसके बाद एजेंडावार चर्चा करते हुए शहर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षदों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य सड़कों एवं प्रमुख मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की आवश्यक...
अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। अनुमंडल सभागार में मंगलवार को अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अनुश्रवण सह सतर्कता समिति तथा मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े लंबित मामलों में शीघ्र चार्जशीट दाखिल कर कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। बैठक में अत्याचार निवारण से जुड़े मामलों की समीक्षा के साथ-साथ आम जनमानस की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर वासभूमि और आवास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्च...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!