Thursday, July 23

सीमांचल

रक्सौल में 6.88 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल में 6.88 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एक सीएनजी टेम्पो, दो बाइक, चार मोबाइल व भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद; एसडीपीओ मनीष आनंद ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.88 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक सीएनजी टेम्पो, दो बाइक, चार स्मार्ट मोबाइल फोन, 10,090 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 2,720 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। इस कार्रवाई की पुष्टि एसडीपीओ मनीष आनंद ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में की। गिरफ्तार आरोपितों में पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी 24 वर्षीय संतोष कुमार (पिता बच्चू बैठा), रक्सौल थाना क्षेत्र के कोइरिया टोला वार्ड-24 निवासी 26 वर्षीय विवेक कुमार (पिता स्व. विनोद प्रसाद कुशवाहा), भगवानपुर क्षेत्र के कोइरिहार निवासी 35 वर्षीय श्यामबा...
राजस्थान का दूल्हा 14 वर्षीय नाबालिग से शादी करने बिहार बॉर्डर पहुंचा, रक्सौल में मानव तस्करी की आशंका में चार गिरफ्तार

राजस्थान का दूल्हा 14 वर्षीय नाबालिग से शादी करने बिहार बॉर्डर पहुंचा, रक्सौल में मानव तस्करी की आशंका में चार गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
: बाल विवाह की आड़ में लंबे समय से चल रहे गिरोह की गतिविधियों पर संयुक्त कार्रवाई, दूल्हे समेत चार राजस्थान निवासी गिरफ्तार; 35 वर्षीय युवक कर रहा था 14 वर्षीय बच्ची से शादी रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-नेपाल सीमा क्षेत्र में बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी के एक संदिग्ध प्रयास का खुलासा हुआ है। राजस्थान का 35 वर्षीय युवक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए रक्सौल पहुंचा था, लेकिन शादी की रस्म पूरी होने से पहले ही संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर उसे उसके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस तरह की गतिविधियां पहले से संचालित होने की आशंका है और गरीब परिवारों को पैसे, गहने व घरेलू सामान का लालच देकर नाबालिग लड़कियों की शादी कराई जाती रही है। बुधवार को प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण को गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान के कुछ लोग रक्सौल ...
रक्सौल के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद ने संभाला पदभार,हुआ स्वागत!

रक्सौल के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद ने संभाला पदभार,हुआ स्वागत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग को बताया प्राथमिकता रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल प्रखंड के नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्राण रंजन प्रसाद ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने पर प्रखंड शिक्षा कार्यालय में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विदित हो कि पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा का स्थानांतरण रामगढ़वा प्रखंड में हो गया है, जहां उन्होंने अपना योगदान दे दिया है। उनके स्थान पर प्राण रंजन प्रसाद को रक्सौल प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर...
298 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़े कदम

298 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़े कदम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीपीसीएल की सीएसआर योजना के तहत रक्सौल में वितरण समारोह, बच्चों समेत पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के लाभार्थियों को मिला सहयोग रक्सौल।(Vor desk)। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बुधवार को रक्सौल के एयरपोर्ट रोड स्थित नवजीवन विकास केंद्र में पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के 298 दिव्यांगजनों एवं दिव्यांग बच्चों के बीच उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन संस्था मशाल, पटना द्वारा किया गया। उपकरण मिलने के बाद बच्चों और अन्य लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अभिभावकों ने कहा कि इससे उनके बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगी है। समारोह का शुभारंभ रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट रजत मिश्रा, बीपीसीएल के सीनियर मैनेजर (एचआर) नितीश भारती, रक्सौल पीएचसी के प्रभारी च...
रक्सौल:मैत्री पुल पर पकड़ा गया बांग्लादेशी,   भारत से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश में धराया

रक्सौल:मैत्री पुल पर पकड़ा गया बांग्लादेशी, भारत से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश में धराया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी की कार्रवाई, हरैया थाना पुलिस कर रही पूछताछ; यात्रा के उद्देश्य व संपर्कों की हो रही जांच रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल स्थित इंडो-नेपाल मैत्री पुल से भारत से नेपाल में अवैध रूप से जाने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर रात नियमित गश्त और सघन जांच अभियान के दौरान उसे पकड़ा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसएसबी ने उसे हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर उसके भारत आने के उद्देश्य और संभावित संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं।बताया गया है कि उसके पास भारत प्रवेश के लिए वीजा या अन्य वैध दस्तावेज नहीं थे।पूछ ताछ में संदिग्ध बांग्लादेशी ने अपना हिंदू नाम बताया और गुमराह करने की कोशिश की। एसएसबी सूत्रों के अनुसार, भारत से नेपाल प्रवेश की...
रौतहट के होटल में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,नेपाल और भारत के पांच  पांच आरोपी पर मामला दर्ज; पीड़िता को बंधक बनाकर वारदात का आरोप

रौतहट के होटल में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,नेपाल और भारत के पांच पांच आरोपी पर मामला दर्ज; पीड़िता को बंधक बनाकर वारदात का आरोप

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल और भारत के पांच आरोपियों पर मामला दर्ज, होटल से रंगे हाथों पकड़े जाने का दावा; अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की वीरगंज (VoR desk)। नेपाल के रौतहट जिले में एक 22 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर जिला पुलिस कार्यालय, रौतहट ने एक नेपाली नागरिक और चार भारतीय नागरिकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गौर नगरपालिका-2 निवासी 25 वर्षीय संतोष राउत, भारत के बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले की कल्याणी पंचायत-24 निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद ताजुदीन, मैरोवन पंचायत-2 निवासी 37 वर्षीय जितेंद्र कुमार, बकटपुर पंचायत-1 निवासी 38 वर्षीय हसनैन आलम तथा करम...
कड़ी सुरक्षा के बीच वीरगंज में सड़क चौड़ीकरण अभियान तेज, 7 बुलडोजरों से 70 से अधिक भवन ध्वस्त; मदरसा, मॉल गेट और पूर्व मेयर की इमारत पर भी कार्रवाई

कड़ी सुरक्षा के बीच वीरगंज में सड़क चौड़ीकरण अभियान तेज, 7 बुलडोजरों से 70 से अधिक भवन ध्वस्त; मदरसा, मॉल गेट और पूर्व मेयर की इमारत पर भी कार्रवाई

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
गंडक चौक से मैत्री पुल तक चला बुलडोजर अभियान, सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद प्रशासन सख्त; 1,200 से अधिक मकान मालिकों के प्रभावित होने की आशंका वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में त्रिभुवन राजमार्ग अंतर्गत मुख्य सड़क को दोनों ओर 25-25 मीटर चौड़ा करने का बहुचर्चित सड़क विस्तार अभियान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बार फिर तेज हो गया है। सड़क डिवीजन कार्यालय, हेटौंडा और वीरगंज महानगरपालिका की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गंडक चौक से भारत-नेपाल मैत्री पुल तक सड़क सीमा के भीतर आने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए सात बुलडोजरों के साथ व्यापक कार्रवाई की। दोपहर करीब 3:30 बजे तक गंडक से मुर्ली क्षेत्र के बीच 70 से अधिक निजी भवनों, दुकानों और अन्य संरचनाओं को ध्वस्त किया जा चुका था। कार्रवाई के दौरान सड़क सीमा में आने वाले एक संचालित मदरसे से पहले बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर न...
वीरगंज में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का 80वां जन्मोत्सव मनाया गया, महावीर मंदिर में हुआ सम्मान एवं शुभकामना समारोह

वीरगंज में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का 80वां जन्मोत्सव मनाया गया, महावीर मंदिर में हुआ सम्मान एवं शुभकामना समारोह

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के 80वें जन्मोत्सव के अवसर पर पर्सा जिले के वीरगंज में मंगलवार को शुभकामना एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पूर्व राजा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। यह समारोह 'देशभक्त राजभक्त वीरगंज' के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष दीपेन्द्र प्रसाद रौनियार ने की। समारोह वीरगंज महानगरपालिका स्थित महावीर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने नेपाल के इतिहास और राष्ट्रीय एकता में राजसंस्था की भूमिका का उल्लेख करते हुए पूर्व राजा के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम पूरे समय शांतिपूर्ण और...
वीरगंज में फिर गूंजा ‘500 रुपये सीमा नियम’ का विरोध, राष्ट्रीय एकता दल ने कहा- गरीबों पर सख्ती, बड़े कारोबारियों को छूट क्यों?

वीरगंज में फिर गूंजा ‘500 रुपये सीमा नियम’ का विरोध, राष्ट्रीय एकता दल ने कहा- गरीबों पर सख्ती, बड़े कारोबारियों को छूट क्यों?

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी, सीमा पर हो रही सख्ती, किसानों की खाद संकट और कथित भेदभाव के मुद्दे उठाएवीरगंज।(Vor desk)। नेपाल-भारत सीमा पर व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं के लिए लागू 500 रुपये की सीमा (भंसार) व्यवस्था को लेकर एक बार फिर विरोध तेज हो गया है। हाल ही में इस व्यवस्था को लेकर सीमा क्षेत्र में बढ़ते असंतोष के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दल, वीरगंज ने शहर के घंटाघर स्थित मुख्य चौक पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से इस नियम को तत्काल समाप्त करने की मांग की।रवींद्र यादव और अकलेश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, किसानों और सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी तथा गरीबों और किसानों के समर्थन में लिखे बैनर और तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे तथा सीमा नीति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।प्रदर्शनकारिय...
देश सेवा के साथ मानवता का संदेश: रक्सौल एसएसबी के 150 जवानों ने किया रक्तदान, जुटीं 150 यूनिट रक्त

देश सेवा के साथ मानवता का संदेश: रक्सौल एसएसबी के 150 जवानों ने किया रक्तदान, जुटीं 150 यूनिट रक्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
47वीं वाहिनी एसएसबी के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जवानों ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी, आईजी मीनू चौधरी ने बढ़ाया हौसला। रक्सौल। (VOR Desk)जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल द्वारा मंगलवार को भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय अभियान में अधिकारियों सहित 150 बलकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे कुल 150 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह शिविर जी.एम.सी.एच., बेतिया एवं रक्त केंद्र, सदर अस्पताल, मोतिहारी के तकनीकी सहयोग से वाहिनी मुख्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान बल मुख्यालय, एसएसबी, नई दिल्ली से रक्सौल दौरे पर पहुंचीं महानिरीक्षक (आईपीएस) मीनू चौधरी ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!