गम्हरिया के होटल में नेपाली युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; कई बिंदुओं पर जांच शुरू
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के गम्हरिया चौक स्थित पूजा स्वीट्स होटल में कार्यरत नेपाल निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव होटल के ऊपरी कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत उदयपुर घूर्मी गांव निवासी सुरेश शाह के पुत्र राजन शाह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजन पिछले लगभग एक वर्ष से पूजा स्वीट्स होटल में काम कर रहा था और होटल परिसर में ही रहता था।
होटल संचालक के अनुसार मंगलवार सुबह राजन ने सामान्य दिनों की तरह दुकान में मिठाइयां सजाने का काम किया। इसके बाद उसने सिर दर्द होने की बात कही और आराम करने के लिए अपने कमरे में चला गया। करीब एक घंटे बाद जब दूध की गाड़ी ...









