Sunday, September 6

सीमांचल

वीरगंज में गूंजा वंदे मातरम्, 16 स्कूलों के बच्चों ने बांधा समां

वीरगंज में गूंजा वंदे मातरम्, 16 स्कूलों के बच्चों ने बांधा समां

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी ‘धक-धक इंडिया’ की झलक रक्सौल।(Vor desk)। भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीना ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। महावाणिज्यदूत ने इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति का स्वतंत्रता दिवस संदेश भी पढ़कर सुनाया। 16 स्कूलों के बच्चों ने बांधा समां समारोह का मुख्य आकर्षण वीरगंज के 16 विद्यालयों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने भारतीय संस्कृति, विविधता और राष्ट्रीय एकता की शानदार झलक पेश की। विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने ...
राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के कथित अनादर पर भाजयुमो का आक्रोश, रक्सौल में कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन

राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के कथित अनादर पर भाजयुमो का आक्रोश, रक्सौल में कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने रक्सौल में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति अनादर का रवैया अपनाया गया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान की मांग की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देश की संप्रभुता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। इनके ...
रक्सौल में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान और वंदे मातरम् से गूंजा शहर!

रक्सौल में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान और वंदे मातरम् से गूंजा शहर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों व राजनीतिक कार्यालयों में उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों तथा विभिन्न संगठनों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ नागमणि वर्मा, डीएसपी कार्यालय में सहायक पुलिस अधीक्षक मोतिहारी प्रीतिश कुमार, कस्टम कार्यालय में सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार,आईसीपी में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी के उप सचिव मधुकर पांडे,एसएसबी 47वीं बटालियन में कमांडेट संजय पांडे,रक्सौल स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार, जीआरपी थाना में थाना...
रक्सौल में सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह

रक्सौल में सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद कार्यक्रम का समय निर्धारित, एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा ने की पुष्टि रक्सौल।(Vor desk)।स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर इस बार समय को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के अनुसार राज्य की राजधानियों, जिला मुख्यालयों, अनुमंडल, प्रखंड और ग्राम स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह अथवा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू किया जाना है। 10 अगस्त 2026 को गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा स्पष्ट की गई है। इसी निर्देश के आलोक में रक्सौल अनुमंडल प्रशासन ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं प्रमुख संस्थानों में ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया है। रक्सौल एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुरूप रक्सौल में स्...
अनजान मरीज के लिए रक्तवीर ने बंद कर दी दुकान, पहुंच गए रक्तदान करने

अनजान मरीज के लिए रक्तवीर ने बंद कर दी दुकान, पहुंच गए रक्तदान करने

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। जरूरत के वक्त किसी अनजान की मदद के लिए अपनी दुकान बंद कर रक्तदान करने की मिसाल रक्सौल के रक्तवीर अजय बबल ने पेश की। उनकी इस पहल ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल कायम की। मोतिहारी में एक मरीज के ऑपरेशन के लिए रक्त की जरूरत थी। कौड़िहार निवासी महेंद्र ठाकुर ने इसकी जानकारी मस्करा चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य रवि मस्करा को दी। इसके बाद रवि मस्करा ने कोरियाटोला निवासी रक्तवीर अजय बबल से संपर्क किया। उस समय अजय बबल की सैनेटरी दुकान पर स्टाफ के अनुपस्थित रहने के कारण दुकान की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। मरीज की जरूरत को देखते हुए उन्होंने कारोबार से पहले मानवता को प्राथमिकता दी और दुकान बंद कर रवि मस्करा के साथ वीरगंज स्थित रेडक्रॉस पहुंचकर रक्तदान किया। अजय बबल की इस पहल की लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति की जिंदगी बचाने क...
गांजा तस्करी में बर्खास्त सिपाही सह बखरी मुखिया अख्तर साह को 10 साल की सजा

गांजा तस्करी में बर्खास्त सिपाही सह बखरी मुखिया अख्तर साह को 10 साल की सजा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल(Vor Desk)। बिहार पुलिस के बर्खास्त सिपाही, आदापुर प्रखंड की बखरी पंचायत के मुखिया और गांजा तस्करी के आरोपी अख्तर साह को मोतिहारी एनडीपीएस कोर्ट-1 ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामले में आदापुर थाना की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और चार्जशीट के आधार पर एनडीपीएस कोर्ट-1 की न्यायाधीश रेशमा वर्मा ने फैसला सुनाया। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक शंभू शरण सिंह ने पक्ष रखा। स्कॉर्पियो से बरामद हुआ था 131 किलो गांजा मामला 14 जुलाई की रात की कार्रवाई से जुड़ा है। एसएसबी 71वीं बटालियन के कमांडेंट प्रफुल कुमार को अख्तर साह के गांजा तस्करी नेटवर्क की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसएसबी और आदापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने झिटकहिया गांव स्थित उसके आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान उसके दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्प...
हरियाली सावन में सजीं कलवार समाज की महिलाएं, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

हरियाली सावन में सजीं कलवार समाज की महिलाएं, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। कलवार महिला मंच की ओर से बुधवार को शंभू नगर में हरियाली सावन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच की अध्यक्ष किरण गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक रंग, गीत-संगीत और उमंग के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं व मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि की कामना की। हरियाली सावन की थीम पर सजी महिलाओं की सहभागिता और उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा। गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के साथ महिलाओं ने सावन के उल्लास को जीवंत किया। मंच की अध्यक्ष किरण गुप्ता ने कहा कि हरियाली सावन जैसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं। इससे महिलाओं को आपस में मिलने-जुलने, विचार साझा करने और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर मिलता है। ऐसे...
सफाईकर्मियों की समस्या पर मंत्री नीतीश मिश्रा की पहल से जगी समाधान की उम्मीद

सफाईकर्मियों की समस्या पर मंत्री नीतीश मिश्रा की पहल से जगी समाधान की उम्मीद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
हड़ताल खत्म होने के बाद काम पर लौटे कर्मी, एक्टू के महासचिव चंद्रशेखर कुमार बोले- मंत्री की भूमिका सकारात्मक पटना/रक्सौल।(Vor desk)। सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर चले आंदोलन के बीच नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा की पहल से कर्मचारियों में अब समाधान की उम्मीद जगी है। मांगों को लेकर हुई वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हो चुकी है और सफाईकर्मी काम पर लौट चुके हैं। इसके बाद मंत्री से कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की हुई मुलाकात ने समस्याओं के समाधान को लेकर भरोसा और बढ़ाया है। बता दें कि 30 जुलाई से बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन, बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सफाईकर्मी तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण कई शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। ...
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर वीरगंज में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर वीरगंज में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सामूहिक गायन के साथ विद्यार्थियों ने दीं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज की ओर से मंगलवार को सैनिक बैरक के समीप स्थित क्लासिक बैंक्वेट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की गौरवशाली यात्रा और उसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया गया। चिल्ड्रेन वर्ल्ड माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानदा एकेडमी वीरगंज और डीएवी आरबी केडिया विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। वीरगंज के लिए भारत के महावाणिज्यदूत डी. एस. मीना ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ महज गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय एकता, मातृभूमि के...
वीरगंज में ब्राउन शुगर के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार

वीरगंज में ब्राउन शुगर के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कृष्णा प्रणामी चौक पर संदिग्ध हालत में घूमते मिला युवक, जेब से बरामद हुआ 16.57 ग्राम मादक पदार्थ रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के पर्सा जिले में मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 16.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पंटोका श्रीपुर ग्राम पंचायत-1 निवासी 25 वर्षीय शत्रुधन पासवान के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर चौक पर पहुंची पुलिस टीम जिला पुलिस कार्यालय, पर्सा के अनुसार रविवार रात वीरगंज महानगरपालिका-14 स्थित कृष्णा प्रणामी चौक में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने की विशेष सूचना मिली थी। इसके बाद जिला पुलिस कार्यालय पर्सा और लागू औषध नियन्त्रण ब्यूरो, वीरगंज की संयुक्त विशेष टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने कृष्णा प्रणामी चौक की सड़क पर संदिग्ध स्थिति में पैदल जा रहे शत्रुधन पासवा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!