वीरगंज में ड्रग तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 45 ग्राम हेरोइन के साथ भारतीय नागरिक सहित चार गिरफ्तार
वीरगंज (पर्सा)।(Vor desk)। नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पर्सा पुलिस और ड्रग ब्यूरो ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस सफल ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ हेरोइन (ब्राउन शुगर) की खेप के साथ एक भारतीय नागरिक सहित कुल चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 15 स्थित प्रतिमा चौक सड़क खंड पर उस समय हुई, जब तस्कर नशीले पदार्थों की डिलीवरी देने की फिराक में थे।
जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता और डीएसपी राजू कार्की के अनुसार, पुलिस को इस क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आवाजाही की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर बसपार्क पुलिस चौकी और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वीरगंज के बिंदवासिनी निवासी शंभू राउत कम्कर क...









