Monday, June 8

ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसबी कैंप विस्तार की तैयारी तेज, 20 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए छह सदस्यीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

एसएसबी कैंप विस्तार की तैयारी तेज, 20 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए छह सदस्यीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में रक्सौल स्थित एसएसबी कैंप के विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को अतिरिक्त 20 एकड़ भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के तहत गठित छह सदस्यीय समिति ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर जमीन की किस्म निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की। निरीक्षण के दौरान रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार तथा पूर्वी चंपारण के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार भी मौजूद रहे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार एसएसबी कैंप के विस्तार के लिए लंबे समय से अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सीमा क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए संबंधित विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में जमीन की प्रकृति का आकलन करने के लिए समिति ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की। अधिकारियों ने यह निर्धारि...
रक्सौल: जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने की कवायद, अनुश्रवण समिति की बैठक में राशन कार्ड सुधार और e-KYC पर जोर

रक्सौल: जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने की कवायद, अनुश्रवण समिति की बैठक में राशन कार्ड सुधार और e-KYC पर जोर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जन वितरण प्रणाली (PDS) के पारदर्शी संचालन और राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार, 04 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार के नेतृत्व में रक्सौल अनुमंडल सभागार में आयोजित इस 'अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति' की बैठक में आपूर्ति विभाग से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभागीय समीक्षा और विचार-विमर्श बैठक के दौरान आपूर्ति विभाग के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) और लक्षित जन वितरण प्रणाली (TPDS) गोदामों के सहायक गोदाम प्रबंधकों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से खाद्यान्न के उठाव, ससमय वितरण, और लाभुकों की सुविधा पर चर्चा हुई। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन वितरण प्रणाली के संचालन ...
रक्सौल: जन समस्याओं के समाधान के लिए 19 मई से शुरू होगा “सहयोग शिविर”, एसडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रक्सौल: जन समस्याओं के समाधान के लिए 19 मई से शुरू होगा “सहयोग शिविर”, एसडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन करने के लिए जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण और सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशानुसार रक्सौल अनुमंडल में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी पहल के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार, 04 मई 2026 को रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार के नेतृत्व में सभी विभागीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। ​अनुमंडल कार्यालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि "सहयोग शिविर" का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचाना और उनके आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को अनुमंडल की अलग-अलग चयनित पंचायतों में ...
सूखा नशा कारोबार पर रक्सौल पुलिस बड़ी कार्रवाई में चार तस्कर गिरफ्तार,220 ग्राम चरस व10 ग्राम स्मैक समेत अन्य सामान बरामद!

सूखा नशा कारोबार पर रक्सौल पुलिस बड़ी कार्रवाई में चार तस्कर गिरफ्तार,220 ग्राम चरस व10 ग्राम स्मैक समेत अन्य सामान बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्सौल थाना क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 220 ग्राम चरस, 10 ग्राम स्मैक समेत नशा सेवन में प्रयुक्त कई सामान बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को रक्सौल थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधीनगर ककरकट स्थित एक किराये के मकान में सूखा नशा का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें 10 ग्राम स्मैक, 220 ग्राम चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक लाइटर तथा तीन चिलम बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में अहिरवाटोला निवासी ब्रजकिशोर यादव उर्फ सिपाही यादव, पिता स्वर्गीय रामछबीला यादव; प्रमेश कुमार, पिता ब...
तेज आंधी-तूफान और ठनका से तबाही: रामगढ़वा -सुगौली में तीन बच्चों की मौत, कई घर जलकर खाक

तेज आंधी-तूफान और ठनका से तबाही: रामगढ़वा -सुगौली में तीन बच्चों की मौत, कई घर जलकर खाक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुगौली/रामगढ़वा।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार दोपहर आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं रामगढ़वा प्रखंड के सिसवनिया गांव में ठनका गिरने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। घटना के बाद गांवों में अफरातफरी और मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुगौली प्रखंड के उत्तरी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत कैथवलिया गांव में तेज बारिश और गर्जन के बीच बच्चे गांव के बगीचे में आम चुनने गए थे। इसी दौरान अचानक ठनका गिर गया। हादसे में जयलाल सहनी के 15 वर्षीय पुत्र शनिदेवल कुमार और मंजू सहनी की 8 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं ऋतु सहन...
आदापुर गोलीकांड का खुलासा: व्यवसायी से लूट और फायरिंग करने वाले 04 शातिर अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

आदापुर गोलीकांड का खुलासा: व्यवसायी से लूट और फायरिंग करने वाले 04 शातिर अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल /आदापुर।(पूर्वी चंपारण)(Vor desk)।पूर्वी चंपारण पुलिस ने सीमावर्ती आदापुर थाना क्षेत्र में किराना व्यवसायी से हुई लूट और गोलीबारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के चार मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, रविवार 03 मई 2026 को हरपुर थाना क्षेत्र के कचहरी कचरा भवन के पास छापेमारी कर पुलिस ने इन अपराधियों को उस समय दबोचा, जब वे एक और बड़ी लूट की योजना बना रहे थे। दबिश और बरामदगी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 9-10 अपराधी संगठित होकर डकैती की साजिश रच रहे हैं। रक्सौल के अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक मनीष आनंद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घेराबंदी कर चार अपराधियों को पकड़ा, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। इनके पास से पुलिस ने 01 देसी पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस, 02 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। अपर...
रक्सौल नगर परिषद में ‘विकासीय रार’: वार्ड 17 को स्मार्ट बनाने के नाम पर भेदभाव का आरोप, डीएम की चौखट पर पहुंची पार्षद

रक्सौल नगर परिषद में ‘विकासीय रार’: वार्ड 17 को स्मार्ट बनाने के नाम पर भेदभाव का आरोप, डीएम की चौखट पर पहुंची पार्षद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल के भीतर विकास योजनाओं के चयन और उनके क्रियान्वयन को लेकर चल रहा आंतरिक विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। वार्ड संख्या 17 की पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति की सदस्य अंतिमा देवी ने कार्यवाहक मुख्य पार्षद पुष्पा देवी पर विकास कार्यों में गंभीर भेदभाव और सौतेला व्यवहार करने का संगीन आरोप मढ़ा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद ने जिलाधिकारी मोतिहारी को एक औपचारिक पत्र प्रेषित कर नगर परिषद की वर्तमान कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और जनहित में जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।पार्षद अंतिमा देवी ने जिलाधिकारी को सौंपे गए आवेदन में यह तर्क दिया है कि 16 नवंबर 2023 को आयोजित सशक्त स्थाई समिति की बैठक में वार्ड संख्या 17 को सर्वसम्मति से 'स्मार्ट वार्ड' के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया था। उन्होंने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कह...
वीरगंज के स्पा सेंटरों में ‘मसाज’ की आड़ में अनैतिक खेल, दो केंद्रों से नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू; भारतीय पर्यटक मुख्य टारगेट

वीरगंज के स्पा सेंटरों में ‘मसाज’ की आड़ में अनैतिक खेल, दो केंद्रों से नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू; भारतीय पर्यटक मुख्य टारगेट

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज (इंडो-नेपाल बॉर्डर)(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रमुख व्यापारिक केंद्र वीरगंज में स्पा और मसाज पार्लरों के नाम पर चल रहे अनैतिक गतिविधियों के साम्राज्य पर प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। वीरगंज महानगरपालिका और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष 'सर्च ऑपरेशन' चला कर कई खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो स्पा सेंटरों से नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें कथित तौर पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नियोजित किया गया था। इस खुलासे के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित दर्जनों स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया है। ​कस्टम जोन बना संदिग्ध गतिविधियों का 'हब' ​खुफिया सूचनाओं और स्थानीय नागरिकों की निरंतर मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इन सेंटरों ने सीमावर्ती भन्सार (कस्ट...
शराब तस्करों पर आदापुर पुलिस का एक्शन,थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में 2कारोबारी गिरफ्तार, 9 लीटर लेमन फ्रेश बरामद

शराब तस्करों पर आदापुर पुलिस का एक्शन,थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में 2कारोबारी गिरफ्तार, 9 लीटर लेमन फ्रेश बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में की गई, जिसे स्थानीय स्तर पर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी बिहारी नट, (पिता कदम नट) को पुलिस ने 05 बोतल लेमन फ्रेश के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में टिकुलिया निवासी रामविश्वास मुखिया, उम्र लगभग 35 वर्ष, +पिता बाबूलाल मुखिया), को कुल 25 बोतल लेमन फ्रेश के साथ दबोचा गया। पुलिस द्वारा कुल लगभग 9 लीटर अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनिय...
आदापुर: आगरा एक्सप्रेस-वे हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

आदापुर: आगरा एक्सप्रेस-वे हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​आदापुर (vor desk)। आदापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वर्गीय प्रवीण कुशवाहा की स्मृति में आयोजित की गई, जिनका हाल ही में आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल उपस्थित हुए। उन्होंने स्वर्गीय कुशवाहा के व्यक्तित्व और राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रोफेसर दयाल ने बताया कि प्रवीण कुशवाहा ने छात्र राजनीति (NSUI) से अपने सफर की शुरुआत की थी और युव...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!