Thursday, July 16

सीमांचल

भारत से नेपाल भागने की कोशिश में दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार, एसएसबी ने मैत्री ब्रिज पर दबोचा

भारत से नेपाल भागने की कोशिश में दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार, एसएसबी ने मैत्री ब्रिज पर दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 47वीं बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में अवैध रूप से रह रही दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाएं नेपाल के रास्ते फरार होने का प्रयास कर रही थीं। यह कार्रवाई गुरुवार देर रात हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्टम चौक स्थित मैत्री ब्रिज पोस्ट पर की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसबी की 47वीं बटालियन के जवान भारत-नेपाल सीमा पर नियमित जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में दोनों महिलाओं ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनके मोबाइल फोन और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई, जिससे उनके उज्बेकिस्तान की नागरिक होने की पुष्टि हुई।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान 32 वर्षीय मखफूजा देखकोनोवा, पुत्री मखमदजोन, निवासी फेज...
रक्सौल एयरपोर्ट, सीमा सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण पर प्रशासन सख्त: डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

रक्सौल एयरपोर्ट, सीमा सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण पर प्रशासन सख्त: डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (VOR DESK)। आगामी चुनावों, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा व्यवस्था एवं विकास कार्य तथा प्रस्तावित रक्सौल एयरपोर्ट के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। रक्सौल स्थित 47वीं सशस्त्र सीमा बल (SSB) कैंप में आयोजित समीक्षा बैठक में एसएसबी के कमांडेंट, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रक्सौल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचलाधिकारी (सीओ) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।जिल...
आज मोहर्रम पर रक्सौल प्रमंडल में दोपहर 2 बजे से छह घंटे बिजली रहेगी बंद

आज मोहर्रम पर रक्सौल प्रमंडल में दोपहर 2 बजे से छह घंटे बिजली रहेगी बंद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
ताजिया जुलूस की सुरक्षा को लेकर विद्युत विभाग का फैसला, रात 8 बजे तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति रक्सौल, 26 जून।(Vor desk)मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूस को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रक्सौल विद्युत प्रमंडल ने आज (26 जून) दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। सुरक्षा कारणों से इस अवधि में प्रमंडल के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। रक्सौल विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और विद्युत विभाग के समन्वय से यह निर्णय लिया गया है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि रक्सौल, रामगढ़वा, सुगौली, ...
NH-527D पर दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने पांच लोगों को कुचला, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर

NH-527D पर दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने पांच लोगों को कुचला, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/सुगौली।(Vor desk)। दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 527डी (NH-527D) पर बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चावल से लदा एक मालवाहक ट्रक रक्सौल से सुगौली की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में सिंहोरवा गांव निवासी 55 वर्षीय मुन्नी देवी, (पति यदोलाल पटेल) तथा उनकी 36 वर्षीय बेटी सीमांतर देवी( पति शशि पटेल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,...
रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 339.36 किलो गांजा बरामद, कंटेनर चालक गिरफ्तार

रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 339.36 किलो गांजा बरामद, कंटेनर चालक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 339.36 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार नेपाल से बिहार के रास्ते गांजा की एक बड़ी खेप भेजे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद हरैया थाना क्षेत्र में सीमा के समीप वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान कंटेनर संख्या BR01GN4353 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान पुलिस को चालक केबिन के बगल में बनाए गए एक गुप्त तहखाने पर संदेह हुआ। बारीकी से जांच करने पर तहखाने के भीतर छिपाकर रखे गए 22 पैकेट गांजा बरामद किए गए। जब्त गांजे का कुल वजन 339.36 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से...
रक्सौल नगर परिषद उपचुनाव पर संशय, प्रत्याशियों में बढ़ी बेचैनी,अधिसूचना का इंतजार!

रक्सौल नगर परिषद उपचुनाव पर संशय, प्रत्याशियों में बढ़ी बेचैनी,अधिसूचना का इंतजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-जनसंपर्क अभियान में जुटे संभावित उम्मीदवार रक्सौल। (Vor desk) रक्सौल नगर परिषद के सभापति पद के लिए प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी नहीं किए जाने से संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में मायूसी एवं बेचैनी बढ़ती जा रही है। हालांकि चुनाव की उम्मीद में दावेदार अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज किए हुए हैं और जनता के बीच लगातार सक्रिय बने हुए हैं। गौरतलब है कि नगर परिषद की तत्कालीन सभापति धुरपति देवी को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अगस्त 2025 में पद से हटाया गया था। इसके बाद अप्रैल 2026 में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे सभापति का पद आधिकारिक रूप से रिक्त हो गया। तभी से नगर परिषद में उपचुनाव कराए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी और राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई थीं। उपच...
मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता नगर थानाध्यक्ष रमेश महतो ने की। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले सभी जुलूसों के लिए प्रशासनिक लाइसेंस अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस जुलूस निकालने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूर्व से लाइसेंसधारी समितियों को आवश्यक कागजात एवं आवेदन समय पर थाना में जमा करने का निर्देश दिया गया। एसडीएम मनीष कुमार और एसडीपीओ मनीष आनंद ने कहा कि मुहर्रम भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और श...
28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर रहेगा विशेष फोकस

28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर रहेगा विशेष फोकस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए 28 जून से 2 जुलाई तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 96 हाउस-टू-हाउस टीम, 35 ट्रांजिट टीम, दो मोबाइल टीम तथा 35 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान एक भी बच्चा नहीं छूटना चाहिए, क्योंकि ऐसा होने पर पोलियो से सुरक्षा का चक्र कमजोर पड़ सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक गुरुओं, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से अभियान को सफल ब...
बीपीएससी में सफलता पाने वाले राणा अंकेश का भारती पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान

बीपीएससी में सफलता पाने वाले राणा अंकेश का भारती पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर आपूर्ति पदाधिकारी बने रक्सौल के युवा प्रतिभा राणा अंकेश को मंगलवार को भारती फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन भारती पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया, जहां विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। मेहनत और लगन से हर लक्ष्य संभव : मनीष दुबे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारती फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक मनीष दुबे ने कहा कि ईमानदारी, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। राणा अंकेश की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति पूरी निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है, तो सफलता अवश्य मिलती है। सफलता के पीछे परिवार, गुरु और मित्रों का योगदान : आमोद ...
रक्सौल स्टेशन पर बड़ा हादसा: लापरवाही की छत गिरी, मौत के साए में सफर करने को मजबूर यात्री

रक्सौल स्टेशन पर बड़ा हादसा: लापरवाही की छत गिरी, मौत के साए में सफर करने को मजबूर यात्री

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल रेलवे स्टेशन पर चल रहा पुनर्विकास कार्य रविवार को एक बड़े हादसे का सबब बनते-बनते रह गया। विकास की इस रफ्तार के बीच सुरक्षा मानकों को ताक पर रखने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुराने स्टेशन भवन को ध्वस्त करने के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर भवन का एक हिस्सा और भारी-भरकम छत अचानक भरभराकर नीचे गिर गई।जिस वक्त यह मलबा गिरा, उस समय प्लेटफॉर्म पर दर्जनों यात्री मौजूद थे। अचानक हुई इस भयावह घटना से स्टेशन परिसर में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए स्थिति बेहद अनियंत्रित हो गई। मौत को छूकर निकले यात्री: प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार को अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और देखते ही देखते छत का एक बड़ा हिस्सा मलबे के साथ नीचे आ गिरा। मलबे को अपनी ओर गिरता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!