Wednesday, July 15

सीमांचल

सफलता की उड़ान: छौड़ादानो के अखिलेश बने BDO, BPSC परीक्षा में सफलता गाड़ क्षेत्र का नाम किया रोशन

सफलता की उड़ान: छौड़ादानो के अखिलेश बने BDO, BPSC परीक्षा में सफलता गाड़ क्षेत्र का नाम किया रोशन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
प्रेरणास्रोत: कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कटकेनवा के लाल ने हासिल किया मुकाम; महुआवा पंचायत सहित पूरे पूर्वी चंपारण जिले में जश्न का माहौल, युवाओं के लिए बने मिसाल। रक्सौल/छौड़ादानो।(Vor desk)पूर्वी चंपारण जिले के होनहार युवा अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्वी चम्पारण जिले के नरकटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छौड़ादानो प्रखंड से एक बेहद गौरवमयी खबर सामने आई है। यहाँ के महुआवा पंचायत स्थित कटकेनवा गांव के निवासी अखिलेश कुमार उर्फ राहुल राज ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उनका चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के पद पर हुआ है। अखिलेश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार, गांव समेत पूरे पूर्वी चंपारण जिले का सिर फख्र से ऊंचा हो गया है। किसान पुत्र ने लगन...
छौड़ादानो की बेटी पूजा बनीं डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में सफलता से बढ़ाया जिले का मान

छौड़ादानो की बेटी पूजा बनीं डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में सफलता से बढ़ाया जिले का मान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौड़ादानो।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानो प्रखंड अंतर्गत जितपुर गांव की बेटी कुमारी पूजा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव, क्षेत्र और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है।कुमारी पूजा कुमारी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत उमेश राम की पुत्री हैं। साधारण परिवार से आने वाली पूजा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता को क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।पूजा कुमारी की इस उपलब्धि पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने जितपुर गांव पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ...
प्रशासनिक फेरबदल: पूर्वी चंपारण के नए DM सौरभ सुमन यादव पहुंचे मोतिहारी, संभाली कमान

प्रशासनिक फेरबदल: पूर्वी चंपारण के नए DM सौरभ सुमन यादव पहुंचे मोतिहारी, संभाली कमान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नई शुरुआत: कृषि विभाग के पूर्व निदेशक ने लिया जिले का फीडबैक; निवर्तमान जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल बने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के MD, सरकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था पर रहेगा नए कप्तान का फोकस। मोतिहारी।(Vor desk)पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को एक नए प्रशासनिक युग की शुरुआत हुई, जब नव नियुक्त जिलाधिकारी (DM) सौरभ सुमन यादव मोतिहारी पहुंचे। जिले में आगमन के साथ ही उन्होंने कार्यभार संभालने की दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं। नए जिलाधिकारी के मोतिहारी पहुंचने पर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। कृषि निदेशक से जिला कप्तान तक का सफर गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा हाल ही में किए गए उच्च स्तरीय प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत सौरभ सुमन यादव को पूर्वी चंपारण की कमान सौंपी गई है। इससे पहले व...
छौड़ादानो की बेटी अंजलि प्रिया ने बीपीएससी में हासिल की सफलता, बीडीओ पद पर हुआ चयन

छौड़ादानो की बेटी अंजलि प्रिया ने बीपीएससी में हासिल की सफलता, बीडीओ पद पर हुआ चयन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौड़ादानो।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानो प्रखंड अंतर्गत धपहर गांव की बेटी कुमारी अंजली प्रिया ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।कुमारी अंजली प्रिया, बलिरामा मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं समाज के सम्मानित शिक्षाविद विनोदानंद प्रसाद यादव की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। अंजली की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।इस बीच बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शमीम अहमद रविवार को धपहर गांव पहुंचकर अंजली प्रिया एवं उनके परिजनों से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी...
दो सगे भाई, एक सपना और दोहरी सफलता: रामगढ़वा के विवेक बने असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर, दिलजीत बने बीडीओ

दो सगे भाई, एक सपना और दोहरी सफलता: रामगढ़वा के विवेक बने असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर, दिलजीत बने बीडीओ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(पूर्वी चंपारण)(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत अहिरौलिया गांव के एक साधारण शिक्षक परिवार में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम में एक ही परिवार के दो सगे भाइयों ने शानदार सफलता हासिल की। शिक्षक गोपाल मिश्र के पुत्र विवेक कुमार मिश्र और दिलजीत कुमार मिश्र का चयन प्रशासनिक सेवा के महत्वपूर्ण पदों पर हुआ है। बड़े भाई विवेक कुमार मिश्र को राज्य कर विभाग में असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर का पद मिला है, जबकि छोटे भाई दिलजीत कुमार मिश्र का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में हुआ है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि ने न सिर्फ रामगढ़वा, बल्कि पूरे पूर्वी चंपारण जिले का गौरव बढ़ाया है। दोनों भाइयों की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने ग...
रक्सौल दहला: गम्हरिया में रेलवे ट्रैक किनारे युवती का बंधा हुआ शव बरामद, चेहरा कुचला

रक्सौल दहला: गम्हरिया में रेलवे ट्रैक किनारे युवती का बंधा हुआ शव बरामद, चेहरा कुचला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
क्रूरता की हदें पार: पच्चीस से तीस वर्ष के बीच है मृतका की उम्र, साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने ईंट-पत्थरों से बिगाड़ा चेहरा; सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, मोतिहारी से बुलाई गई FSL की टीम। रक्सौल।(Vor desk)सीमावर्ती रक्सौल प्रखंड के हरदिया पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव के समीप रविवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत और खौफनाक स्थिति में शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की भयावह स्थिति को देखते हुए यह साफ प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए युवती की बेरहमी से हत्या की और पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को बुरी तरह विकृत कर दिया। हाथ-पैर बंधे थे, सरेह में फेंकी गई थी लाश ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे लाइन से सटे सरेह ...
पूर्वी चंपारण से विदाई के क्षणों में डीएम सौरभ जोरवाल ने बच्चों को कराया गांधी विरासत का परिचय, गांधी संग्रहालय का किया भ्रमण

पूर्वी चंपारण से विदाई के क्षणों में डीएम सौरभ जोरवाल ने बच्चों को कराया गांधी विरासत का परिचय, गांधी संग्रहालय का किया भ्रमण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिले से विदा लेने से पहले एक ऐसा संदेश दिया, जिसकी चर्चा प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच हो रही है। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन उन्होंने औपचारिकताओं और तामझाम से दूर रहकर अपने बच्चों के साथ ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय का भ्रमण किया और उन्हें चंपारण की गौरवशाली विरासत से परिचित कराया। सादगीपूर्ण ढंग से पहुंचे जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपने बच्चों को उस ऐतिहासिक धरा की कहानी बताई, जहां वर्ष 1917 में महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन की नई दिशा तय की थी। उन्होंने बच्चों को संग्रहालय में संरक्षित दस्तावेजों, तस्वीरों और गांधी साहित्य से अवगत कराया तथा बताया कि किस प्रकार नील की खेती से पीड़ित किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए महात्मा गांधी चंपारण आए थे और यहीं से सत्याग्रह...
भेलाही बाजार में दबोचा गया तस्कर, नेपाल भेजने के लिए रखी प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप जब्त

भेलाही बाजार में दबोचा गया तस्कर, नेपाल भेजने के लिए रखी प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नशे पर प्रहार : भेलाही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कफ सिरप और कैप्सूल बरामद रक्सौल (vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलाही थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भेलाही बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो इन दवाओं को सीमा पार नेपाल भेजने की तैयारी में था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, तलाशी में मिली खेप पुलिस को सूचना मिली थी कि भेलाही बाजार के रास्ते प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप अंतरराष्ट्रीय सीमा पार भेजी जानी है। सूचना मिलते ही भेलाही थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तल...
भारत-नेपाल सीमा पर नशे का काला कारोबार: रक्सौल में 25 हजार से अधिक एक्सपायर्ड नशीली दवाएं बरामद, नेपाल खपाने की थी तैयारी

भारत-नेपाल सीमा पर नशे का काला कारोबार: रक्सौल में 25 हजार से अधिक एक्सपायर्ड नशीली दवाएं बरामद, नेपाल खपाने की थी तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्र इन दिनों नशीली दवाओं की तस्करी के सेफ जोन बनते जा रहे हैं। ताजा मामला हरैया थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित और एक्सपायर्ड नशीली दवाएं बरामद की हैं। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। ओवरब्रिज के नीचे पुलिस की छापेमारी, पैकेट फेंक भागा तस्कर मामले की पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अज्ञात तस्कर रक्सौल की ओर से भारी मात्रा में नशीली टैबलेट लेकर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार करने की फिराक में है।सूचना के आलोक में पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइपास ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी की। पुलिस को आते देख तस्कर घबरा गया और पकड़े जाने ...
33ए रेलवे फाटक के केबिन से डीएसपी तक का सफर: 12 घंटे की ड्यूटी, नींद से समझौता और पहले ही प्रयास में BPSC में 72वीं रैंक

33ए रेलवे फाटक के केबिन से डीएसपी तक का सफर: 12 घंटे की ड्यूटी, नींद से समझौता और पहले ही प्रयास में BPSC में 72वीं रैंक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के व्यस्त मेन रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या-33ए पर दिन-रात ट्रेनों की आवाजाही के बीच ड्यूटी निभाने वाले गेटमैन राजू कुमार ने संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की बदौलत एक नई मिसाल कायम की है। रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप में कार्यरत राजू कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में पहले ही प्रयास में 72वीं रैंक हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद के लिए चयनित होकर सबको चौंका दिया है। मूल रूप से बेगूसराय जिला के खोदाबंद प्रखंड के मल मल्ला गांव निवासी राजू कुमार का जीवन बचपन से ही संघर्षों से भरा रहा। महज 12 वर्ष की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। करीब पांच वर्ष पूर्व उन्हें रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी मिली और उनकी तैनाती रक्सौल के सबसे व्यस्त रेलवे फाटक संख्या-33ए पर गेटमैन के रूप में हुई। 12 घंटे की कठिन ड्यूटी के बावजूद उन्हों...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!