तिरंगे की शान में गूंजा ‘भारत माता की जय’, साइकिल पर निकले एसएसबी के जवान
रक्सौल में 47वीं वाहिनी की रैली ने दिया राष्ट्रभक्ति, स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रक्सौल।(Vor desk)। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ देशभक्ति के नारों से रविवार को रक्सौल का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली में एसएसबी के अधिकारी-जवानों के साथ उनके बच्चे, स्थानीय युवा और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े मीडियाकर्मी भी शामिल हुए।
साइकिलों पर सवार जवानों और युवाओं के कदम आगे बढ़ते रहे और रास्ते भर ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष गूंजते रहे। देशभक्ति गीतों के बीच निकली रैली ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जुड़ने के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।
तिरंगा हर घर की शान बने, यही संदे...









