पनटोका वाइब्रेंट विलेज में एसएसबी का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 179 से अधिक ग्रामीणों का हुआ इलाज
रक्सौल।(Vor desk)। 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल द्वारा वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमावर्ती पैंटोका गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर मानवीय पहल की मिसाल पेश की गई। पैंटोका धर्मशाला परिसर में आयोजित इस ग्राम ओपीडी( Village OPD) शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का आयोजन 47वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशि कान्त के मार्गदर्शन में ‘ए’ कंपनी, पनटोका द्वारा किया गया। शिविर में 179 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।
चिकित्सा शिविर में खांसी, जुकाम, बुखार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, घुटने और कमर दर्द, सांस संबंधी समस्याएं, शरीर में जकड़न, त्वचा रोग, कान एवं आंखों से जुड़ी बीमारियों सहित विभिन्न मौसमी एवं स...









