रक्सौल हवाई अड्डा मैदान में रोमांचक इंडो-नेपाल क्रिकेट मुकाबला, बादशाह बूम टीम की जीत
रक्सौल।(Vor desk)। हवाई अड्डा परिसर स्थित मैदान में इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब और बादशाह बूम क्रिकेट टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मुकाबले ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान के बाद दो मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।पहले मैच में इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब की कप्तानी प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय ने की, जबकि बादशाह बूम क्रिकेट टीम के कप्तान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा रहे। टॉस जीतकर इंडो-नेपाल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बादशाह बूम टीम ने 5 विकेट खोकर 77 रन बनाते हुए 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली। इस मैच में कुन्दन के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।इसके बाद 10 ओवर का दूसरा फाइनल मैच भी खेला गया। इस मुकाबले ...









