Sunday, June 28

रक्सौल आसपास

रक्सौल में शुरू हुई फॉरेन करेंसी एक्सचेंज सुविधा, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में खुले काउंटर, आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

रक्सौल में शुरू हुई फॉरेन करेंसी एक्सचेंज सुविधा, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में खुले काउंटर, आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाली करेंसी एक्सचेंज के लिए फिलहाल करना होगा इंतजार रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में सोमवार से विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेन करेंसी एक्सचेंज) सुविधा की औपचारिक शुरुआत हो गई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) पटना शाखा के रीजनल डायरेक्टर ने शहर स्थित की मुख्य शाखा तथा शाखा में फॉरेन करेंसी एक्सचेंज काउंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान आरबीआई के जीएम भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान रीजनल डायरेक्टर सुजीत कुमार अरविंद ने कहा कि रक्सौल भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शहर है, जिसका नेपाल के साथ गहरा आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक संबंध है। सीमा क्षेत्र में लंबे समय से विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे देखते हुए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आरबीआई का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं...
रक्सौल में पहली बार अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा, लेकिन नेपाली करेंसी पर बनी रहेगी पुरानी परेशानी!

रक्सौल में पहली बार अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा, लेकिन नेपाली करेंसी पर बनी रहेगी पुरानी परेशानी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डॉलर-पाउंड बदलेंगे, नेपाली रुपये नहीं; सीमा क्षेत्र में नई व्यवस्था को लेकर उत्साह और सवाल दोनों रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में पहली बार अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय (मनी एक्सचेंज) सुविधा शुरू होने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पहल पर शहर में दो विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर खोले जा रहे हैं, जहां डॉलर, पाउंड, यूरो समेत विभिन्न विदेशी मुद्राओं का विनिमय किया जा सकेगा। सीमावर्ती क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही इस जरूरत को लेकर लोगों में उत्साह है, क्योंकि इससे तीसरे देशों के विदेशी नागरिकों, पर्यटकों और विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, नेपाली करेंसी के विनिमय की सुविधा नहीं मिलने से स्थानीय व्यापारियों और सीमा पार आवागमन करने वाले लोगों में मायूसी भी देखी जा रही है। ...
बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते चीनी नागरिक हिरासत में, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई!

बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते चीनी नागरिक हिरासत में, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
चीनी नागरिक के पास से लड़ाकू विमान ,मुखौटा जैसा खिलौना बरामद रक्सौल। (Vor Desk) भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर नियमित जांच अभियान के दौरान की गई। सीमा सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पकड़ा गया विदेशी नागरिक बिना वैध भारतीय वीजा के बिहार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को खिलौना व्यवसाय से जुड़ा व्यापारी बताया है।उसके पास से लड़ाकू विमान, स्पाइडर मैंन मुखौटा सहित अन्य आपत्तिजनक शैली के खिलौना की खेप भी बरामद होने की सूचना है।जानकारी के मुताबिक वह काठमांडू पहुंचने के बाद 11 मई 2026 को नेपाल के चितवन क्षेत्र में व्यापारिक उद्देश्य से पहुंचा था और बाद में वीरगंज होते रक्सौल बॉर्डर ...
रक्सौल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत

रक्सौल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत धार्मिक आस्था, परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विवाहित महिलाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और सोलह शृंगार के साथ वट वृक्ष (बड़ के पेड़) की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के विभिन्न मंदिरों, चौक-चौराहों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थित वट वृक्षों के आसपास दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। एसएसबी 47वीं वाहिनी मुख्यालय में भी उत्सवी माहौल रहा।महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा करते हुए वट वृक्ष की सात बार परिक्रमा की और कच्चा सूत बांधा। पूजा के दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किय...
पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री बनाए गए श्रवण कुमार, रक्सौल में जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री बनाए गए श्रवण कुमार, रक्सौल में जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद रक्सौल समेत जिलेभर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे जिले के विकास और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। जदयू युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्रवण कुमार के नेतृत्व में पूर्वी चंपारण में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से उठ रही रक्सौल को जिला बनाने की मांग को अब मजबूती मिलेगी। साथ ही पलनवा, रघुनाथपुर, लखौरा और नरकटिया को प्रखंड का दर्जा दिलाने की दिशा में भी सकारात्मक पहल होने की संभावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार का प्रभारी मंत्री के रूप में मनोनयन क्षेत्र के युवाओं और विकास कार्यों के लिए...
रिश्तों का कत्ल: रक्सौल में चचेरे भाई ने किशोरी से किया गैंगरेप का प्रयास,पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन,दो धाराए !

रिश्तों का कत्ल: रक्सौल में चचेरे भाई ने किशोरी से किया गैंगरेप का प्रयास,पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन,दो धाराए !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
हैवानियत: विरोध करने पर दांतों से काटा, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, सदर अस्पताल में भर्ती रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाली रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का प्रयास किया। जब किशोरी ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया, तो दरिंदों ने उसके शरीर को दांतों से जगह-जगह काट लिया और गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। लहूलुहान हालत में पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पशुशाला से लौटने के दौरान दबोचा पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी बेटी 'गोवास' (पशुशाला) से बकरि...
नेपाल–भारत सीमा पर ₹100 से अधिक सामान पर कर वसूली पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,सीमावर्ती जनता को बड़ी राहत!

नेपाल–भारत सीमा पर ₹100 से अधिक सामान पर कर वसूली पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,सीमावर्ती जनता को बड़ी राहत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अंतिम फैसला आने तक दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर नहीं लगेगा भंसार शुल्क रक्सौल/काठमांडू।(Vor desk)। नेपाल के सर्वोच्च अदालत ने नेपाल–भारत सीमा नाकों से लाए जाने वाले ₹100 से अधिक मूल्य के दैनिक उपयोग के सामान पर लगाए गए भंसार (कस्टम) शुल्क की वसूली पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले से भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले हजारों परिवारों, छोटे व्यापारियों और दैनिक खरीदारी करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश हरिप्रसाद फुयाल और टेकप्रसाद ढुंगाना की संयुक्त इजलास ने प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय, अर्थ मंत्रालय समेत संबंधित सरकारी निकायों को अंतरिम आदेश जारी करते हुए दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर फिलहाल भंसार शुल्क नहीं वसूलने का निर्देश दिया। यह विवाद नेपाल सरकार द्वारा नेपाल राजपत्र में प्रकाशित उस अधिसूचना के बाद शुरू हुआ था, जिसमे...
मेडिकल वीजा पर भारत आया सोमालिया नागरिक रक्सौल सीमा से गिरफ्तार

मेडिकल वीजा पर भारत आया सोमालिया नागरिक रक्सौल सीमा से गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*नेपाल जाने के क्रम में हुई गिरफ्तारी,सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच रक्सौल। (Vor Desk) भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्टम चौक के पास से एक सोमालिया नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अहमद फराह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह मेडिकल वीजा पर भारत आया था और हैदराबाद में रह रहा था। उसका वीजा करीब चार महीने पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था तथा नेपाल के रास्ते बाहर जाने की कोशिश में था। आव्रजन कार्यालय की टीम ने संदेह के आधार पर जांच के दौरान उसे पकड़ा और आगे की कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार विदेशी नागरिक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया। मामल...
हरपुर पंचायत सरकार भवन का हुआ हैंडओवर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

हरपुर पंचायत सरकार भवन का हुआ हैंडओवर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। प्रखंड क्षेत्र के हरपुर ग्राम पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का हैंडओवर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। पंचायत सरकार भवन का निर्माण स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) डिवीजन-2, पकड़ीदयाल द्वारा कराया गया है। गुरुवार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी राम जन्म पासवान ने सहायक अभियंता, डीएससी इंफ्रा बिहार विकास मिशन तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता, फिनिशिंग कार्य तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। जिला पंचायत राज पदाधिकारी राम जन्म पासवान ने निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि एजेंसी द्वारा भवन निर्माण का कार्य बेहतर तरीके से कराया गया है तथा फिनिशिंग का कार्य भी गुणवत्तापूर्ण है। निरीक्षण के बाद पंचायत सरकार भवन के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस दौरान संबंधित प्रखंड के प...
रक्सौल कनेक्शन और राजनीतिक महत्वाकांक्षा: NEET-एमबीबीएस एडमिशन रैकेट में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में संतोष जायसवाल

रक्सौल कनेक्शन और राजनीतिक महत्वाकांक्षा: NEET-एमबीबीएस एडमिशन रैकेट में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में संतोष जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/मोतिहारी।(Vor desk)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा कथित NEET और MBBS एडमिशन रैकेट मामले में गिरफ्तारी के बाद राजद से जुड़े रहे संतोष कुमार जायसवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन क्षेत्र से निकलकर बिहार की राजनीति में तेजी से पहचान बनाने वाले संतोष जायसवाल का नाम अब करोड़ों रुपये की कथित ठगी और एडमिशन नेटवर्क से जुड़ने के आरोपों के कारण चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। संतोष जायसवाल मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन उत्तरी पंचायत के निवासी बताए जाते हैं। स्थानीय स्तर पर उनका प्रभाव और आर्थिक संपन्नता लंबे समय से चर्चा में रही है। गांव में उनका आलीशान आवास है, जबकि उनका अधिकांश समय दिल्ली, मुंबई ,चेन्नई और पटना जैसे शहरों में बीतता रहा। बताया जाता है कि राजनीतिक सक्रियता के दौरान एक हवाई यात्रा में उनकी पहचान राष्ट्रीय जनता दल के कई ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!