Sunday, September 6

रक्सौल आसपास

रक्सौल बॉर्डर पर उज्बेकिस्तान की महिला हिरासत में, नेपाल जाने की कोशिश नाकाम; SSB और पुलिस की जांच तेज

रक्सौल बॉर्डर पर उज्बेकिस्तान की महिला हिरासत में, नेपाल जाने की कोशिश नाकाम; SSB और पुलिस की जांच तेज

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (VoR DesK)। भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल-वीरगंज स्थित मैत्री पुल के पास सुरक्षा एजेंसियों ने उज्बेकिस्तान की एक महिला नागरिक को हिरासत में लिया है। महिला नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन जांच के दौरान उसके पास नेपाल यात्रा के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद SSB और हरैया थाना पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।पासपोर्ट के आधार पर महिला की पहचान शकरजोन नुरुल्ला किज़ी बोजोरोवा (Shakarjon Nurulla Kizi Bozorova) के रूप में हुई है। वह उज्बेकिस्तान के खोरेज़्म (Khorezm) क्षेत्र की निवासी है। पासपोर्ट में उसकी जन्म तिथि 20 दिसंबर 1994 अंकित है।पासपोर्ट के अनुसार महिला का पासपोर्ट नंबर FA0742942 है। यह 13 अक्टूबर 2019 को जारी किया गया था तथा इसकी वैधता 12 अक्टूबर 2029 तक है। यानी पासपोर्ट वैध है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में नेपाल में प...
3जुलाई से ड्यूटी से गायब डायल-112 का चालक शराब के नशे में मटियरवा बॉर्डर पर पकड़ा गया, केस दर्ज

3जुलाई से ड्यूटी से गायब डायल-112 का चालक शराब के नशे में मटियरवा बॉर्डर पर पकड़ा गया, केस दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (VoR DesK)। आदापुर थाना में प्रतिनियुक्त डायल-112 वाहन का चालक, जो पिछले 3 जुलाई से बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था, 16 जुलाई को मटियरवा बॉर्डर के समीप शराब के नशे में हंगामा करते पकड़ा गया। चिकित्सीय जांच और एल्कोहल टेस्ट में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी चालक की पहचान रणविजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह आदापुर थाना में डायल-112 वाहन के चालक के रूप में प्रतिनियुक्त था, लेकिन 3 जुलाई 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित था। मटियरवा बॉर्डर पर चार लोगों के साथ कर रहा था हंगामा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 जुलाई को सूचना मिली कि रणविजय कुमार सिंह मटियरवा बॉर...
बारिश भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं की आस्था, वीरगंज में निकली मां गहवामाई की भव्य चौथी रथयात्रा

बारिश भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं की आस्था, वीरगंज में निकली मां गहवामाई की भव्य चौथी रथयात्रा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (VoR Desk)। नेपाल के वीरगंज में गुरुवार को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री गहवामाई मंदिर से मां गहवामाई की चौथी भव्य रथयात्रा निकाली गई। सुबह हुई बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी और हजारों की संख्या में भक्त "जय गहवामाई" के जयघोष के साथ रथयात्रा में शामिल हुए। विशेष रूप से चंदन की लकड़ी से निर्मित रथ पर विधि-विधान से मां गहवामाई का श्रृंगार और पूजन करने के बाद रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर घंटाघर, रेलवे रोड के भीतरी बाइपास, छपकैया, मुख्य सड़क, अस्पताल रोड, मकालु चौक, आदर्शनगर और घड़िअर्वा होते हुए पुनः माईस्थान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तर्ज पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के श्रद्ध...
रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह निलंबित: अपहरण मामले में गंभीर लापरवाही पर डीआईजी की बड़ी कार्रवाई

रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह निलंबित: अपहरण मामले में गंभीर लापरवाही पर डीआईजी की बड़ी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
24 घंटे तक हाजत में रखा पीड़ित, अपहरण के आरोपी को छोड़ने का आरोप; जवाब से असंतुष्ट डीआईजी ने किया तत्काल सस्पेंडरक्सौल। (VoR DesK)पश्चिम चम्पारण पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), बेतिया प्रक्षेत्र हरकिशोर राय ने रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई रखवरिया निवासी सुनीता देवी की शिकायत की जांच में गंभीर अनियमितता और कर्तव्य में लापरवाही सामने आने के बाद की गई।क्या है पूरा मामला?शिकायत के अनुसार, 15 जून 2026 को सुनीता देवी के पति बालकन्हाई महतो का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। डायल-112 की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित और कथित अपहरणकर्ता दोनों को बरामद कर रामगढ़वा थाना लाया।आरोप है कि थाना पहुंचने के करीब एक घंटे के भीतर कथित अपहरणकर्ता को छोड़ दिया गया, जबकि बालकन्हाई महतो को बिना किसी वैधानि...
मरम्मत करने आए मिस्त्रियों ने ही उड़ाए गहने और नकदी, रक्सौल पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा

मरम्मत करने आए मिस्त्रियों ने ही उड़ाए गहने और नकदी, रक्सौल पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
60 ग्राम सोने के जेवर व ₹23 हजार बरामद, दो आरोपी गिरफ्ताररक्सौल। (VoR DesK)रक्सौल पुलिस ने बिजली विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता (एईई) अजीत कुमार निराला के आवास में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों युवक घर में मरम्मत का कार्य करने आए मिस्त्री थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गए करीब 60 ग्राम सोने के आभूषण तथा ₹23 हजार नकद भी बरामद कर लिया है।मरम्मत के दौरान ही रची चोरी की साजिशपुलिस के अनुसार, सहायक कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार निराला के रक्सौल स्थित आवास पर दो मिस्त्री मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घर में रखे ₹28 हजार नकद तथा उनकी पत्नी के करीब 60 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। घटना के बाद 14 जुलाई 2026 को अजीत कुमार निराला ने रक्सौल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।संदेह के आधार पर हिरासत, पू...
रक्सौल को मिले नए एसडीएम: नीलमणि कुमार वर्मा ने संभाला पदभार, मनीष कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

रक्सौल को मिले नए एसडीएम: नीलमणि कुमार वर्मा ने संभाला पदभार, मनीष कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल अनुमंडल को बुधवार को नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में नीलमणि कुमार वर्मा मिले। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान एसडीएम मनीष कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा नए एसडीएम का भव्य स्वागत किया गया। रक्सौल अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में निवर्तमान एसडीएम मनीष कुमार ने स्वागत किया और प्रशासनिक कार्यों का विधिवत प्रभार सौंपा।समारोह के दौरान रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने नए अनुमंडल पदाधिकारी नीलमणि कुमार वर्मा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनुमंडल एवं नगर परिषद के अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पदभार ग्रहण करने के ...
राइजिंग स्टार में कुष्ठ रोगी परिवारों के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था देख भावुक हुए डीएम, कहा—ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा

राइजिंग स्टार में कुष्ठ रोगी परिवारों के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था देख भावुक हुए डीएम, कहा—ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (VoR DesK) पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित एंड्रयूज़ कैंपस में संचालित राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया के आवासीय विद्यालय का मंगलवार को जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए संचालित शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का अवलोकन किया और संस्था के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, कंप्यूटर शिक्षा, खेलकूद तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा और सम्मानजनक जीवन का अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत प्रेरणादायक कार्य है। राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया एक सामाजिक संस्था है, जो भारत के...
नेपाल सीमा से सटे तिलावे नदी क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, तटबंधों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश

नेपाल सीमा से सटे तिलावे नदी क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, तटबंधों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। लगातार तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के बीच पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने मंगलवार को रक्सौल अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों के साथ नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों एवं त्रिवेणी नहर प्रमंडल का निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नेपाल क्षेत्र से आने वाली तिलावे नदी के बढ़े जलस्तर का आकलन किया। इसके साथ ही त्रिवेणी नहर शाखा के बाएं तटबंध पर कटाव संभावित स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तटबंधों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने बाढ़ प्रमंडल के अभियंताओं को चौबीसों घंटे सतर्क रहने, रात्रि गश्ती (नाइट पेट्रोलिंग) की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जहां भी कटाव या क्षति की आशंका हो, वहां तत्काल मरम्मत कार्य कराने का निर्देश दिया। ...
डूबेगा रक्सौल? करोड़ों रुपये बह गए, फिर भी बारिश में ‘पानी-पानी’ हुआ शहर!

डूबेगा रक्सौल? करोड़ों रुपये बह गए, फिर भी बारिश में ‘पानी-पानी’ हुआ शहर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तीन दिनों की मूसलाधार बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल, सड़कें बनीं तालाब, नालियां फेल, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रक्सौल। (VoR डेस्क) सिर्फ तीन दिनों की लगातार बारिश ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या रक्सौल हर मानसून में इसी तरह डूबता रहेगा? करोड़ों रुपये की योजनाएं, नालों की सफाई के दावे और विकास के बड़े-बड़े वादे आखिर गए कहां? हल्की से मध्यम बारिश ने पूरे शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती शहर रक्सौल इस समय 'पानी-पानी' है। मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों तक पानी और कीचड़ का साम्राज्य है। कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं, दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और पैदल चलना भी किसी जोखिम से कम नहीं है। भारत-नेपाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, मछली बाजार रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, बैंक र...
प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता को प्रॉक्टर का अतिरिक्त प्रभार, संभालेंगे दो अहम जिम्मेदारियां

प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता को प्रॉक्टर का अतिरिक्त प्रभार, संभालेंगे दो अहम जिम्मेदारियां

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मुजफ्फरपुर/रक्सौल। (VoR डेस्क)बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश के अनुसार सी.सी.डी.सी. प्रो. (डॉ.) रजनीश कुमार गुप्ता को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रॉक्टर का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) सौंपा गया है।यह निर्णय पूर्व प्रॉक्टर प्रो. (डॉ.) रविंद्र कुमार चौधरी के 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद लिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 26(6) के तहत आदेश जारी करते हुए प्रो. गुप्ता को तत्काल प्रभाव से यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां एक साथ निभाएंगेनए आदेश के तहत प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता अपने मौजूदा कॉलेज विकास परिषद (सी.सी.डी.सी.) के पद की जि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!