रक्सौल बीआरसी में बीआरपी योगेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई, शिक्षकों ने कार्यशैली और योगदान को सराहा
रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) रक्सौल के सभागार में मंगलवार को मध्याह्न भोजन योजना के निवर्तमान बीआरपी योगेश कुमार के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष छोटेलाल राय ने कहा कि योगेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि योगेश कुमार ने सिर्फ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन ही नहीं किया, बल्कि विद्यालयों में व्यवस्था सुधार और बच्चों के हित में कई सकारात्मक पहल भी कीं।
प्रधान शिक्षक मुनेश राम ने कहा ...









