Saturday, September 12

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल में नारी शक्ति की कमान में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच

रक्सौल में नारी शक्ति की कमान में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल और एसआरपी मेमोरियल अस्पताल के सौजन्य से सूर्य मंदिर के पास निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के रजत जयंती वर्ष में अध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी, सचिव लायन सीमा बरनवाल व कोषाध्यक्ष भावना चौहान के नेतृत्व में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। शिविर में 100 से अधिक लोगों के शुगर और बीपी की जांच की गई, जिसमें खुद को स्वस्थ मानने वाले कई लोगों में भी इनका स्तर काफी बढ़ा हुआ निकला। मीडिया प्रभारी लायन पवन किशोर कुशवाहा ने बताया कि गंभीर बीमारियों से बचाव और जागरूकता के लिए क्लब हर माह ऐसे शिविर लगाएगा। मौके पर एसआरपी मेमोरियल अस्पताल की टीम के अलावा प्रथम उपाध्यक्ष लायन शंभु प्रसाद चौरसिया, लायन संजय गुप्ता, लायन विजय कुमार, लायन अमित कुमार, लायन नारायण रूंगटा, लायन पंकज बरनवाल, लायन साइमन रेक्स व लायन हेमंत अग्रवाल मौजूद ...
रक्सौल में हरियाली सावन मिलन समारोह आयोजित, ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

रक्सौल में हरियाली सावन मिलन समारोह आयोजित, ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। ​काली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्वती तिवारी के नेतृत्व में हरैया पोखरा स्थित सातो माई मंदिर परिसर में भव्य हरियाली सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं के बौद्धिक व मानसिक विकास और मनोरंजन के लिए चार प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। ​मेहंदी स्पर्धा में पूर्णिमा देवी प्रथम, रामकली देवी द्वितीय व तोता देवी तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में कुंती देवी प्रथम, भवानी देवी द्वितीय व नीलू देवी तृतीय आईं। वहीं बैलून बैंगल्स में रिंकू देवी प्रथम, पुनीता देवी द्वितीय व आशमा खातून तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में रुखसाना खातून प्रथम, ललसा देवी द्वितीय व अफसाना खातून ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ सभी के लिए जलपान का प्रबंध किया गया। ​मौके पर पार्वती तिवारी ने महिलाओं को आत्म...
24 सितंबर को रक्सौल में बलभद्र पूजनोत्सव सह कलवार मिलन समारोह का होगा आयोजन

24 सितंबर को रक्सौल में बलभद्र पूजनोत्सव सह कलवार मिलन समारोह का होगा आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। कलवार कल्याण समिति के द्वारा कलवार समाज के कुल देवता के भव्य पूजनोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर शहर के पटेल पथ स्थित जगदीश हैंडलूम में कलवार कल्याण समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 24 सितंबर (गुरूवार) को रक्सौल के पंकज चौक स्थित पंकज वाटिका मैरेज हॉल के परिसर में भगवान बलभद्र के पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा. बैठक के दौरान पूजा को लेकर आवश्यक तैयारियों को शुरू करने के साथ-साथ प्रत्येक परिवार के पास पहुंच कर पूजा को लेकर निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे, पूजा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न सदस्यों को कार्य आवंटित किया गया. अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इ...
रक्सौल:वार्ड 19 में सड़क व नाला निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर जोर

रक्सौल:वार्ड 19 में सड़क व नाला निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर जोर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कॉलेज रोड-शिवपुरी में आरसीसी नाली, पीसीसी सड़क व ईंट सोलिंग का होगा काम रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल के वार्ड संख्या-19 स्थित कॉलेज रोड-शिवपुरी मोहल्ले में शुक्रवार को सड़क व नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। लंबे समय से जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या झेल रहे मोहल्लेवासियों को अब राहत की उम्मीद है। निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। वार्ड पार्षद सोनू कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्य के तहत आरसीसी नाली, पीसीसी सड़क और एक नंबर ईंट से सोलिंग कराई जा रही है। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण में ब्लैक गिट्टी और सोनपुर का उत्तम बालू इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के सहयोग और उनके प्रयास से काम शुरू हुआ है। पार्षद ने कहा, “मेरा प्रयास हमेशा रहता है कि जो भी कार्य हो, पूरी ईमानदारी से किया जाए...
मजदूर बनकर टेम्पो में सवार हुई रक्सौल पुलिस, नशीला पदार्थ पिलाकर यात्रियों को लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

मजदूर बनकर टेम्पो में सवार हुई रक्सौल पुलिस, नशीला पदार्थ पिलाकर यात्रियों को लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।: भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में जहरखुरानी और लूटपाट करने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह का पुलिस ने फिल्मी अंदाज में भंडाफोड़ किया है। नेपाल से लौट रहे एक युवक को टेम्पो में नशीला पेय (माजा) पिलाकर लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को रक्सौल पुलिस ने मजदूर का वेश बदलकर रंगेहाथ दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया है। काठमांडू से अपने घर लौट रहे तुरकौलिया निवासी देशराज शर्मा को कोइरिया टोला नहर चौक से टेम्पो सवार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया था। सफर के दौरान झांसा देकर नशीला माजा पिलाया गया और बेहोश होने पर उनका मोबाइल, नकदी, सोने की अंगूठी, पेनड्राइव व पासपोर्ट लूटकर तुरकौलिया के नरियरवा के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। होश में आने के बाद पीड़ित ने रक्सौल थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमा...
रक्सौल:सोलर मेले में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़, 36 ने कराया आवेदन

रक्सौल:सोलर मेले में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़, 36 ने कराया आवेदन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
प्रचार वाहन को हरि झंडी, एक दर्जन स्टॉलों पर मिली योजना की जानकारी रक्सौल।(Vor desk)। घर की छत से बिजली उत्पादन और बिल में बचत का रास्ता जानने के लिए शुक्रवार को रक्सौल अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित सोलर मेले में उपभोक्ताओं की अच्छी भागीदारी रही। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एनबीपीडीसीएल के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रक्सौल की ओर से आयोजित मेले में 36 उपभोक्ताओं ने सोलर सिस्टम के लिए आवेदन किया। मेले का उद्घाटन मोतिहारी के अधीक्षण अभियंता राकेश रौशन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने योजना के प्रचार-प्रसार वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मेले में विभिन्न बैंकों और अधिकृत सौर ऊर्जा कंपनियों के एक दर्जन स्टॉल लगाए गए थे। यहां उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, बिजली उत्पादन, बिल में बचत, सरकारी अनुदान और बैंक से मिलने वाली वित्ती...
नेपाल सीमा से सटे रक्सौल जंक्शन पर कसा सुरक्षा घेरा, बाल तस्करी और मासूमों के पलायन पर नकेल कसने की बड़ी तैयारी

नेपाल सीमा से सटे रक्सौल जंक्शन पर कसा सुरक्षा घेरा, बाल तस्करी और मासूमों के पलायन पर नकेल कसने की बड़ी तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​ रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सामरिक रूप से संवेदनशील रक्सौल जंक्शन अब बाल तस्करों और मासूमों के शोषण में लगे गिरोहों के लिए पूरी तरह दुर्गम बनने जा रहा है। सरहद पार से होने वाली मानव तस्करी, बाल श्रम और रेलवे मार्ग के जरिए बच्चों के अवैध पलायन पर पूर्णविराम लगाने के लिए रेलवे प्रशासन, केंद्रीय सुरक्षा बलों और नागरिक संस्थाओं ने एक साझा 'सुरक्षा चक्र' तैयार किया है। शुक्रवार को रक्सौल स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बाल सहायता समूह की एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक में इस बहुस्तरीय रणनीति पर मुहर लगाई गई। अंतरराष्ट्रीय सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए तय किया गया है कि अब सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर स्टेशन के अंतिम छोर तक एकीकृत निगरानी तंत्र काम करेगा। ​इस नई रणनीति के तहत स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों और प्रवेश-निकास द्वारों पर आरपीएफ, जीआरपी और सीमा सुरक्षा बल (एसए...
रक्सौल एयरपोर्ट के लिए बढ़ी कवायद, यात्री क्षमता और कार्गो संभावनाओं का होगा आकलन

रक्सौल एयरपोर्ट के लिए बढ़ी कवायद, यात्री क्षमता और कार्गो संभावनाओं का होगा आकलन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। सीमा क्षेत्र के ड्रीम प्रोजेक्ट रक्सौल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के साथ अब इसके संचालन और यात्री सुविधाओं को लेकर जरूरी कवायद भी तेज होने लगी है। सचिव, सिविल विमानन विभाग, बिहार से प्राप्त पत्र के आलोक में शुक्रवार को मोतिहारी स्थित पूर्वी चंपारण समाहरणालय के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में रक्सौल एयरपोर्ट की यात्री क्षमता, सुविधाओं और माल ढुलाई (कार्गो) की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने की। इसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) मुख्यालय, नई दिल्ली और कोलकाता एयरपोर्ट के सहायक महाप्रबंधक समेत विभिन्न विभागों और हितधारक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सहायक महाप्रबंधक कुमार आशीष ने बताया कि रक्सौल एयरपोर्ट के विकास के लिए यातायात संभावनाओं (ट्रै...
88 हजार की संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद, दो हिरासत में

88 हजार की संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद, दो हिरासत में

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोतिहारी-लखौरा मार्ग से 88 हजार रुपये की संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई। मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। बरामद नोटों में 500 रुपये के 176 नोट शामिल हैं। पुलिस और एसएसबी ने प्रारंभिक जांच में नोटों पर एक जैसी क्रम संख्या और प्रिंटिंग की गुणवत्ता फीकी होने जैसी विसंगतियां पाईं हैं। हालांकि, नोटों के जाली होने की अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी। एसएसबी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को 71वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में सीमा चौकी महुअवा को सूचना मिली थी कि मोतिहारी से जाली भारतीय मुद्रा लेकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसएसबी ने लखौरा थाना पुलिस से संपर्क कर संयुक्त अभियान चलाया। उपनिरीक्षक रिषभ सिंह रावत के नेतृत्व में ए...
शौच जाने के बहाने आदापुर थाना से फरार हुआ चोरी का आरोपी, सीमा क्षेत्र में छापेमारी

शौच जाने के बहाने आदापुर थाना से फरार हुआ चोरी का आरोपी, सीमा क्षेत्र में छापेमारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर। (Vor Desk) चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर आदापुर थाना से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और चौकीदारों की टीम भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र समेत उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार, आदापुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्रामीणों ने एक संदिग्ध की पहचान की थी। इसके बाद जमुनापुर गांव के ग्रामीणों ने संदिग्ध चोर को पकड़कर आदापुर पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी और उसकी निशानदेही के आधार पर रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला गांव से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर आदापुर थाना लाया गया था। बताया जाता है कि थाना में पुलिसकर्मियों की निगरानी के बीच आरोपी ने सुबह शौच...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!