आदापुर की नई थानाध्यक्ष रूपम कुमारी से अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद
आदापुर।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे आदापुर थाना की नई थानाध्यक्ष के रूप में रूपम कुमारी की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में बेहतर पुलिसिंग को लेकर उम्मीद जगी है। इससे पहले वे बंजरिया थाने की अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं।
आदापुर के वर्तमान थानाध्यक्ष पूजा कुमारी को कर्तव्य के प्रति कथित उदासीनता और लापरवाही के आरोप में चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय द्वारा निलंबित किए जाने के बाद रूपम कुमारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार संभालने के साथ ही अब लोगों की निगाहें क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर टिकी हैं।
भारत-नेपाल सीमा से जुड़ा आदापुर क्षेत्र भौगोलिक और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। यहां अपराध नियंत्रण के साथ तस्करी पर अंकुश, सीमा क्षेत्र में प्रभावी निगरानी और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस के लिए म...









