Saturday, September 12

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्षाबंधन स्पेशल: रक्सौल के बाजारों में बिखरी रौनक, राखियों के नए ट्रेंड्स और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की भारी मांग

रक्षाबंधन स्पेशल: रक्सौल के बाजारों में बिखरी रौनक, राखियों के नए ट्रेंड्स और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की भारी मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही रक्सौल के बाजारों में जबरदस्त रौनक छा गई है। शहर के मेन रोड, मीना बाजार, स्टेशन रोड और कौड़िहार चौक सहित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में राखियों और उपहारों की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। इस बार रक्सौल के रक्षाबंधन बाजार में न सिर्फ पारंपरिक खरीदारी की बहार है, बल्कि नए ट्रेंड्स, प्रीमियम क्वालिटी और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स ग्राहकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। बाजार में राखियों के नए स्टाइल और स्पेशल कलेक्शन की भरमार देखी जा रही है। बहनें पारंपरिक सूती और रेशमी धागों के साथ-साथ ओरिजिनल रुद्राक्ष, बारीक नक्काशीदार चंदन, रियल पर्ल, क्रिस्टल स्टोन, मेटल फिनिश, फैंसी डिजाइन और इको-फ्रेंडली सीड-राखियों की जमकर खरीदारी कर रही हैं। वहीं, छोटे बच्चों के लिए स्किन-फ्रेंडली सिलिकॉन मैटेरियल ...
भारती पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, बिखरे रचनात्मकता के रंग

भारती पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, बिखरे रचनात्मकता के रंग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारती पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य राखी मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य आमोद श्रीवास्तव की देखरेख और कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपनी कलात्मक सोच और कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए रेशमी धागों, मोतियों और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) सामग्रियों के इस्तेमाल से बेहद आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। बच्चों ने अपनी बनाई राखियों के माध्यम से भारतीय परंपरा और रचनात्मकता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने में विद्यालय के शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर अजय सिंह, रविंदर श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अरवि...
नेपाल का तस्कर, बिहार की बाइक और सीट के नीचे 4.4 किलो गांजा: हरैया में एसएसबी और पुलिस ने दबोचा

नेपाल का तस्कर, बिहार की बाइक और सीट के नीचे 4.4 किलो गांजा: हरैया में एसएसबी और पुलिस ने दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (VOR Desk)। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी सख्ती के बावजूद तस्कर नशीले पदार्थों की खेप सीमा पार कराने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। हालांकि, हरैया पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की मुस्तैदी ने तस्करी के ऐसे ही एक अनोखे हथकंडे का भंडाफोड़ कर दिया है। सीवान टोला के पास चलाए गए संयुक्त जांच अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जब उसकी बारीकी से जांच की, तो बाइक की सीट के नीचे बेहद शातिराना तरीके से छिपाकर रखा गया 4.426 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से दबोचे गए तस्कर की पहचान नेपाल के पर्सा जिले के सुगौली थाना अंतर्गत कुहड़ी निवासी अवध किशोर प्रसाद (पिता- ढग राउत) के रूप में हुई है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि भारतीय क्षेत्र में गांजे की इस खेप को खपाने के लिए सीट के नीचे गुप्त खाना (कैविटी) बनाया गया था, ताकि किसी को श...
नेपाल में तिब्बत सीमा पर हिमताल फटने से भीषण तबाही: भोटे कोशी और त्रिशूली नदियां उफान पर, बिहार सीमांत जिलों में हाई अलर्ट

नेपाल में तिब्बत सीमा पर हिमताल फटने से भीषण तबाही: भोटे कोशी और त्रिशूली नदियां उफान पर, बिहार सीमांत जिलों में हाई अलर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विशेष संवाददाता | पटना / मुजफ्फरपुर/वीरगंज(नेपाल) नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सुबह करीब नौ बजे भोटे कोशी नदी में पानी का बहाव अचानक बेहद तेज हो गया, जिससे तिमुरे और स्याफ्रुबेसी के तटीय इलाके जलमग्न हो गए। आशंका जताई जा रही है कि तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियल झील (हिमताल) फटने और उससे डैम टूटने ,के कारण यह जल प्रलय आया है।बाढ़ के प्रचंड वेग में त्रिशूली बाजार सहित कई गांव, बाजार, वाहन, दर्जनों कंक्रीट और झूला पुल बह गए हैं, जिससे कई दूरस्थ इलाकों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। इस आपदा में बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति का अनुमान है। टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात सशस्त्र पुलिस बल (APF) के नौ जवानों और 384 से अधिक देशी विदेशी पर्यटकों ,नागरिकों के लापता होने की अधिकृत पुष्टि हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में नेपाली से...
रक्सौल एयरपोर्ट की राह में ‘454 बाधाएं’, ओएलएस सर्वे के बाद कार्रवाई तेज

रक्सौल एयरपोर्ट की राह में ‘454 बाधाएं’, ओएलएस सर्वे के बाद कार्रवाई तेज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
उड़ान क्षेत्र में भवन, टावर, पानी की टंकी व मास्क लाइट चिन्हित; नगर परिषद के 12 वार्डों में 83 संरचनाएं रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक शहर रक्सौल में प्रस्तावित एयरपोर्ट के निर्माण और संचालन की तैयारी एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गयी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के ओएलएस (ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेसेस) सर्वे में उड़ान क्षेत्र में करीब 454 संरचनाएं चिन्हित की गयी हैं। इनमें भवन, मोबाइल टावर, पानी की टंकियां, मास्क लाइट, बिजली के खंभे समेत अन्य ऊंची संरचनाएं शामिल हैं। एएआई ने संबंधित विभागों से रिपोर्ट के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। नगर परिषद के 12 वार्डों में 83 संरचनाएं ओएलएस सर्वे में रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र की 83 संरचनाएं चिन्हित हुई हैं। ये वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 11, 12, 16 और 21 में हैं। इनमें 52 ...
सीमा के इस एयरपोर्ट की उड़ान का खाका तैयार, रक्सौल में डिजाइन के अगले चरण पर पहुंची प्रक्रिया

सीमा के इस एयरपोर्ट की उड़ान का खाका तैयार, रक्सौल में डिजाइन के अगले चरण पर पहुंची प्रक्रिया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
10 कंपनियों में पांच तकनीकी परीक्षा के बाद आगे बढ़ीं, 2.07 करोड़ की बोली के साथ ध्रुव कंसल्टेंसी एल-1 रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर प्रस्तावित रक्सौल एयरपोर्ट अब सिर्फ जमीन और निर्माण की परियोजना नहीं रह गया है। इसकी उड़ान व्यवस्था का तकनीकी खाका तैयार करने की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गयी है। एयरपोर्ट के रनवे से लेकर एप्रन, टैक्सीवे और रनवे विस्तार के लिए नदी पर बनने वाले प्रस्तावित पुल तक के विस्तृत डिजाइन के लिए जारी कंसल्टेंसी टेंडर में पांच कंपनियां वित्तीय चरण तक पहुंची हैं। कुल 10 कंपनियों ने निविदा में हिस्सा लिया था। तकनीकी मूल्यांकन के बाद पांच कंपनियों को वित्तीय बोली के लिए योग्य पाया गया, जबकि पांच कंपनियां निर्धारित तकनीकी मानदंड पूरा नहीं करने के कारण बाहर हो गयीं। सबसे कम बोली ध्रुव की वित्तीय बोली में ध्रुव कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड 2 ...
प्रेमी ने ठुकराया तो चाकू ले कर टावर पर चढ़ी युवती,कहा ..’मेरी शादी करवाओ!’.. ढाई घंटे बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

प्रेमी ने ठुकराया तो चाकू ले कर टावर पर चढ़ी युवती,कहा ..’मेरी शादी करवाओ!’.. ढाई घंटे बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड1 में हरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। प्रेमी के अपनाने से इनकार करने से नाराज एक युवती उसे पाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई।वह हाथ में चाकू ली थी ।आत्म हत्या की धमकी दे रही थी।वह लगातार कह रही थी..मेरी शादी करवाओ..!.. वर्ना..जान दे दूंगी!'सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब ढाई घंटे तक चले समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बताया जाता है कि परेऊंवा निवासी रूबी नामक युवती आदापुर निवासी विवेक से प्रेम करती है। युवती का आरोप है कि विवेक उसे अपनाने को तैयार नहीं है। प्रेम संबंध को लेकर उसने परिजनों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन निराशा हाथ लगी। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह बौद्धी म...
रक्सौल में सावन महोत्सव: लायंस क्लब ने मनाया रजत जयंती वर्ष, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा पंकज वाटिका का प्रांगण

रक्सौल में सावन महोत्सव: लायंस क्लब ने मनाया रजत जयंती वर्ष, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा पंकज वाटिका का प्रांगण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल (डिस्ट्रिक्ट 322ई) के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पंकज वाटिका के प्रांगण में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आस्था, संस्कृति, हरियाली और नारीशक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान क्लब के बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं सदस्यों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नारी सशक्तीकरण की दिखी मिसाल रजत जयंती वर्ष में पहली बार क्लब की कमान महिला नेतृत्व के हाथों में है। कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी और सचिव लायन सीमा बरनवाल ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, कोषाध्यक्ष लायन डॉ. भावना चौहान की अगुवाई में आयोजित यह समारोह नारी सशक्तीकरण और समान अवसर का अनूठा उदाहरण बना। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति महोत्सव में लायन पंकज बरनवाल, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. र...
रौनियार महिला प्रकोष्ठ ने मनाया सावन महोत्सव, प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

रौनियार महिला प्रकोष्ठ ने मनाया सावन महोत्सव, प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, रक्सौल के तत्वावधान में रौनियार महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से पोस्ट ऑफिस रोड स्थित रामजानकी विवाह भवन में सावन महोत्सव आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन समिति के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, बोल बम सेवा समिति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, नीतू गुप्ता, ज्योति राज गुप्ता एवं रूचि गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिलाओं और बच्चियों ने मेहंदी, म्यूजिकल चेयर, बैलून चूड़ी, कैटवॉक तथा सॉन्ग-डांस सहित कई प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता प्रथम, काजल गुप्ता द्वितीय और नेहा गुप्ता तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में नीता गुप्ता तथा बच्चियों के वर्ग में किरण गुप्ता प्रथम रहीं। सॉन्ग-डा...
सावन की अंतिम सोमवारी पर रक्सौल में उमड़ा भक्ति प्रवाह: रौनियार बोलबम सेवा समिति ने कांवरियों के बीच बांटे फल और जल

सावन की अंतिम सोमवारी पर रक्सौल में उमड़ा भक्ति प्रवाह: रौनियार बोलबम सेवा समिति ने कांवरियों के बीच बांटे फल और जल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर रक्सौल का माहौल पूरी तरह शिवभक्ति के रंगों में रंग गया।एक ओर जहां शहर के काली मंदिर,सूर्यमंदिर शिवालय,राजदंडी हनुमान मंदिर,श्री सत्यनारायण पंचायती मंदिर,त्रिलोकी नाथ मंदिर,राम जानकी मंदिर सहित विभिन्न शिवालियों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।वहीं इस खास मौके पर श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति (इकाई रक्सौल) की उप-समिति ‘रौनियार बोलबम सेवा समिति’ ने स्टेशन रोड स्थित न्यू मार्केट परिसर में सेवा शिविर लगाकर मिसाल पेश की। समिति के सदस्यों ने देवघर और अरेराज के लिए निकल रहे सैकड़ों बोलबम कांवरियों के बीच ताजे फल व शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया और उन्हें अंतिम सोमवारी की शुभकामनाएं दीं। अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती शहर रक्सौल में पहली बार इस तरह की भव्य सेवा व्यवस्था की गई थी, जिससे लंबी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। स्थान...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!