Saturday, September 12

ब्रेकिंग न्यूज़

सुगौली में 300 ग्राम हेरोइन के साथ स्कॉर्पियो सवार चार तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़वा और पलनवा के धंधेबाज धराए

सुगौली में 300 ग्राम हेरोइन के साथ स्कॉर्पियो सवार चार तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़वा और पलनवा के धंधेबाज धराए

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/सुगौली (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सुगौली थाना पुलिस और एसटीएफ (STF) नार्कोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो और चार मोबाइल भी जब्त किए हैं। ​पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को एसटीएफ के नार्कोटिक्स सेल से गुप्त सूचना मिली थी कि चार व्यक्ति सफेद रंग की स्कॉर्पियो (BR22BQ2550) में हेरोइन की बड़ी खेप लेकर बेटिया से छपवा होते हुए सुगौली की ओर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। ​गठित टीम ने रक्सौल-छपवा मार्ग पर विक्रम इंजीनियरिंग के समीप घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इ...
हरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देसी कट्टा और बाइक के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

हरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देसी कट्टा और बाइक के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री करने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है। ​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हरपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से ग्राम बरवा के रास्ते गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और बरवा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को धर दबोचा। ​पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़ियारी गांव निवासी मुकेश कुमार (पिता- सिकंदर साह), जिला- पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देसी कट्टा, 01 मोबाइल और 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई। ...
रक्सौल में भारत-नेपाल बॉर्डर पर 190 किलो गांजा बरामद, छत के तहखाने से हो रही थी तस्करी; तीन गिरफ्तार

रक्सौल में भारत-नेपाल बॉर्डर पर 190 किलो गांजा बरामद, छत के तहखाने से हो रही थी तस्करी; तीन गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में हरैया थाना पुलिस और 47वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीमा क्षेत्र स्थित मैत्री ब्रिज के पास चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो बोलेरो गाड़ियों से 190.635 किलोग्राम गांजा बरामद किया और मौके से तीन नेपाली तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल की ओर से मैत्री ब्रिज होते हुए रक्सौल में गांजे की बड़ी खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद रक्सौल एसडीपीओ प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब चेकिंग शुरू हुई, तो नेपाल की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ियों की छत की सीलिंग में बने विशेष तहखाने (कैविटी) में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हु...
नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ की भीषण तबाही: मृतकों की संख्या 389 पहुंची, चीन में झील फूटने के खतरे से अलर्ट जारी,त्रासदी के बीच भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ!

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ की भीषण तबाही: मृतकों की संख्या 389 पहुंची, चीन में झील फूटने के खतरे से अलर्ट जारी,त्रासदी के बीच भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। नेपाल की भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से स्थिति विकराल बनी हुई है। नेपाल प्रहरी के अनुसार बृहस्पतिवार रात तक 389 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें सर्वाधिक 137 शव चितवन और 114 पूर्वी व पश्चिम नवलपरासी से मिले हैं। वहीं, रसुवा में 17, नुवाकोट में 28, धादिंग में 33, गोरखा में 32 तथा तनहुं में 28 शव मिले हैं। सुरक्षाबलों ने 466 घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। नेपाल पर्यटन विभाग के अनुसार 178 भारतीयों सहित 668 पर्यटक लापता हैं, जबकि तिब्बत मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 400 तीर्थयात्री भी संपर्क से बाहर हैं। हालांकि, टिमुरे से 11 भारतीयों समेत 27 विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। इसी बीच,नेपाल के प्रधान मंत्री बालेंद्र साह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और एक बैठक के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन सहित राहत कार्यों में तेजी ल...
नेपाल की तबाही की मार:रसुवा त्रासदी के बाद रक्सौल  के मरलहिया नदी में तैरता मिला अज्ञात शव,जांच के बाद ही खुलेगा राज की शव आपदा पीड़ित का या दूसरा मामला!

नेपाल की तबाही की मार:रसुवा त्रासदी के बाद रक्सौल के मरलहिया नदी में तैरता मिला अज्ञात शव,जांच के बाद ही खुलेगा राज की शव आपदा पीड़ित का या दूसरा मामला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। नेपाल के रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और गोरखा जिलों से होकर बहने वाली भोटेकोशी तथा त्रिशूली नदी में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड की भीषण त्रासदी की आंच अब भारतीय सीमा तक पहुंचने लगी है। एक तरफ जहां नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही के बाद राहत व बचाव अभियान जारी है और कई लोग लापता हैं, वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को रक्सौल क्षेत्र से होकर बहने वाली मारलहिया नदी में एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मारलहिया नदी में पानी के तेज बहाव के बीच तैरता हुआ शव देखने के बाद स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की तत्काल सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में हुए भूस्खलन और हिमझील फटने के बा...
रक्सौल में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकद और डिजिटल तराजू बरामद

रक्सौल में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकद और डिजिटल तराजू बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सीमावर्ती रक्सौल शहर में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक और अन्य सामग्री के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैनिक रोड स्थित माया क्लब के पीछे वाली गली में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की योजना बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी पहचान नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरसिया माल निवासी बदरू दोजा (पिता- नेक मोहम्मद देवान) के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक के पास से 4.64 ग्राम स्मैक, 32,500 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल नाप-तौल मशी...
रक्सौल को आर्थिक हब बनाने व इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में ICP में बैठक

रक्सौल को आर्थिक हब बनाने व इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में ICP में बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री (भारत सरकार) की अध्यक्षता में बीते 25 फरवरी को किशनगंज (बिहार) में आयोजित 'भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण' (LPAI) की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP), रक्सौल में जिला प्रशासन एवं संबंधित हितधारकों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रक्सौल को एक सुदृढ़ एवं विकसित आर्थिक हब के रूप में स्थापित करना और क्षेत्रीय आधारभूत संरचनाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। ​बैठक के दौरान रक्सौल में व्यापारिक व औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टैंड, एनएचएआई (NHAI), टेलीकॉम नेटवर्क प्रदाताओं और टाउन प्लानिंग से जुड़े विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। रक्सौल की बढ़ती व...
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन: बरवा के पास ट्रक से 188 किग्रा गांजा बरामद, मुजफ्फरपुर का चालक गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन: बरवा के पास ट्रक से 188 किग्रा गांजा बरामद, मुजफ्फरपुर का चालक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/आदापुर।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे हरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए जा रहे 'सूखा नशा मुक्ति अभियान' के तहत पुलिस टीम ने बरवा पेट्रोल पंप के समीप घेराबंदी कर 10 चक्का ट्रक से 188 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। तस्करों ने गांजे की खेप को छिपाने के लिए ट्रक के इंजन बोगी में बकायदा एक सीक्रेट बॉक्स बना रखा था। मामले में मुजफ्फरपुर के चालक को गिरफ्तार किया गया है। हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती इलाके से ट्रक के जरिए मादक पदार्थ की बड़ी खेप पास कराई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बरवा पेट्रोल पंप के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान आदापुर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध 10 चक्का ट्रक को रोककर जब उस...
नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी का तांडव: चितवन के देवघाट पहुंचने के बाद थमा त्रिशूली का वेग, बिहार पर टला तात्कालिक संकट पर खतरा बरकरार

नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी का तांडव: चितवन के देवघाट पहुंचने के बाद थमा त्रिशूली का वेग, बिहार पर टला तात्कालिक संकट पर खतरा बरकरार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल-चीन सीमा पर आए भूकंप और तिब्बत की ओर हुए हिमस्खलन के कारण भोटेकोशी एवं त्रिशूली नदी में आई अचानक प्रलयंकारी बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले समेत आसपास के कई क्षेत्रों में भीषण तबाही मचाई है। बाढ़ का पानी नदी के सामान्य जलस्तर से 270 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया था, जिससे तटीय इलाकों की कई बस्तियों में भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, चितवन के देवघाट पहुंचने के बाद त्रिशूली नदी का वेग थम गया है, जिससे तटीय इलाकों में फिलहाल अनहोनी टल गई है। नेपाल पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में अब तक 95 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 27 महिलाएं, 37 पुरुष, 6 बच्चियां, 5 बच्चे और 20 अज्ञात शामिल हैं। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने प्रभावित क्षेत्रों में रातभर निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इस जलप्रलय के बाद से बड़े पैमाने पर जनहानि की स...
वीरगंज में मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जुलूस के दौरान झंडा लगाने पर विवाद, पुलिस की तत्परता से स्थिति शांत

वीरगंज में मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जुलूस के दौरान झंडा लगाने पर विवाद, पुलिस की तत्परता से स्थिति शांत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-उल-मिलादुन्नबी) के अवसर पर सीमावर्ती नेपाली शहर वीरगंज में निकाले गए जुलूस के दौरान झंडा लगाने को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से पूरी तरह शांत हो गया है। पर्सा जिला पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य होने की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, वीरगंज महानगरपालिका वार्ड संख्या 1 और 3 की सीमा पर स्थित छपकहिया बहिपुल के समीप टावर लाइट पर झंडा लगाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, टावर लाइट के पास पहले से लगे एक धार्मिक ध्वज के समीप जुलूस के दौरान दूसरा झंडा लगाए जाने के दौरान बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से कहासुनी के साथ ईंट-पत्थर चले, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। घटना की जा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!