रक्सौल नगर परिषद: टैक्स दरोगा प्रोन्नति पर सियासी घमासान, पार्षदों का बदलता रुख बना चर्चा का विषय
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद में रिक्त टैक्स दरोगा पद पर प्रोन्नति को लेकर पिछले कई दिनों से जारी विवाद मंगलवार को हंगामेदार बैठक और मतदान के बाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। तीखी बहस, गंभीर आरोप-प्रत्यारोप और पार्षदों के अप्रत्याशित रूप से बदलते रुख के बीच आखिरकार कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह की प्रोन्नति के प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दे दी गई।
सदन में टकराव और वोटिंग का परिणाम
नगर परिषद की विशेष बैठक में यह मुद्दा सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव का मुख्य केंद्र रहा। सत्ता पक्ष की ओर से मोहम्मद अब्बास, रवि गुप्ता , मुकेश कुमार आदि ने प्रोन्नति का पुरजोर समर्थन किया, जबकि विपक्षी पार्षद अंतिमा देवी, डिंपल चौरसिया, घनश्याम प्रसाद , सोनू गुप्ता,अनुरागिनी देवी,वीरेंद्र प्रसाद,आशा देवी,सुगंधी देवी आदि ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए कड़ा विरोध किया। अंततः आम सहमति न बनने प...









