बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते चीनी नागरिक हिरासत में, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई!
चीनी नागरिक के पास से लड़ाकू विमान ,मुखौटा जैसा खिलौना बरामद
रक्सौल। (Vor Desk) भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर नियमित जांच अभियान के दौरान की गई।
सीमा सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पकड़ा गया विदेशी नागरिक बिना वैध भारतीय वीजा के बिहार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को खिलौना व्यवसाय से जुड़ा व्यापारी बताया है।उसके पास से लड़ाकू विमान, स्पाइडर मैंन मुखौटा सहित अन्य आपत्तिजनक शैली के खिलौना की खेप भी बरामद होने की सूचना है।जानकारी के मुताबिक वह काठमांडू पहुंचने के बाद 11 मई 2026 को नेपाल के चितवन क्षेत्र में व्यापारिक उद्देश्य से पहुंचा था और बाद में वीरगंज होते रक्सौल बॉर्डर ...









