Saturday, May 16

रिश्तों का कत्ल: रक्सौल में चचेरे भाई ने किशोरी से किया गैंगरेप का प्रयास,पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन,दो धाराए !

हैवानियत: विरोध करने पर दांतों से काटा, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, सदर अस्पताल में भर्ती

रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।
सीमावर्ती शहर रक्सौल के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाली रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का प्रयास किया। जब किशोरी ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया, तो दरिंदों ने उसके शरीर को दांतों से जगह-जगह काट लिया और गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। लहूलुहान हालत में पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

पशुशाला से लौटने के दौरान दबोचा

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी बेटी ‘गोवास’ (पशुशाला) से बकरियां बांधकर घर लौट रही थी। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे दबोच लिया। किशोरी का मुंह बांधकर उसे झाड़ियों की ओर ले गए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे।चीखने की आवाज पर जब पीड़िता का भाई पहुंचा, तब तक सभी आरोपी भाग खड़े हुए।

विरोध पर दी रूहानी यातना

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि जब उसने शोर मचाने और भागने की कोशिश की, तो आरोपी हैवान बन गए। उन्होंने उसके होंठ, सीने और उंगलियों पर दांतों से बुरी तरह काटकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान उसका गला भी घोंटने का प्रयास किया गया। किशोरी की चीख सुनकर जब उसका सगा भाई वहां पहुंचा, तो आरोपी उसे मरणासन्न स्थिति में छोड़कर फरार हो गए।

प्रमुख बिंदु:

  • आरोपी: परिजनों ने चचेरे भाई समेत 5 लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।
  • गिरफ्तारी: पुलिस ने छापेमारी कर एक मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।
  • विवाद: शिकायत करने गए पीड़िता के परिजनों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

घटना स्थल से मिले चप्पल,खून के धब्बे

घटना के बाद मौके से पीड़िता की चप्पल और खेत में खून के धब्बे भी मिले हैं. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।मुख्य आरोपी फरार बताया जाता है।

नेपाल से शराब पीकर आने की चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य आरोपी नेपाल से शराब पीकर गांव लौटा था।इसी दौरान उसने अपनी चचेरी बहन को रास्ते में पकड़ लिया और खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच में जुटी है।

परिजनों को दी धमकी, घर पर चढ़कर की मारपीट

वारदात के बाद जब पीड़िता के परिजन आरोपियों के घर उलाहना देने पहुंचे, तो वहां भी दबंगई दिखाई गई। आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट की और पुलिस के पास जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को संभाला।

क्या कहती है पुलिस?


अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपी रक्सौल के अहिरवा टोला निवासी विकेंद्र कुमार को बनाया गया है। इसके अलावा महदेवा वार्ड-8 निवासी रामबाबू साह, मनोज साह, भोला साह और मुनीलाल साह को भी अभियुक्त बनाया गया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज साह और रामबाबू साह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!