
*नेपाल जाने के क्रम में हुई गिरफ्तारी,सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच
रक्सौल। (Vor Desk) भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्टम चौक के पास से एक सोमालिया नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अहमद फराह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, वह मेडिकल वीजा पर भारत आया था और हैदराबाद में रह रहा था। उसका वीजा करीब चार महीने पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था तथा नेपाल के रास्ते बाहर जाने की कोशिश में था।
आव्रजन कार्यालय की टीम ने संदेह के आधार पर जांच के दौरान उसे पकड़ा और आगे की कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार विदेशी नागरिक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया।
मामले की पुष्टि एडीपीओ मनीष आनंद ने की। कार्रवाई के दौरान हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
