Friday, May 15

हरपुर पंचायत सरकार भवन का हुआ हैंडओवर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

आदापुर।(Vor desk)। प्रखंड क्षेत्र के हरपुर ग्राम पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का हैंडओवर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। पंचायत सरकार भवन का निर्माण स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) डिवीजन-2, पकड़ीदयाल द्वारा कराया गया है।

गुरुवार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी राम जन्म पासवान ने सहायक अभियंता, डीएससी इंफ्रा बिहार विकास मिशन तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता, फिनिशिंग कार्य तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी राम जन्म पासवान ने निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि एजेंसी द्वारा भवन निर्माण का कार्य बेहतर तरीके से कराया गया है तथा फिनिशिंग का कार्य भी गुणवत्तापूर्ण है। निरीक्षण के बाद पंचायत सरकार भवन के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

इस दौरान संबंधित प्रखंड के प्रखंड पंचायत पदाधिकारी को भवन की चाबी प्राप्त कर पंचायत सरकार भवन को शत-प्रतिशत संचालित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि भवन चालू होने से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा होगी तथा ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही परिसर में मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!