Wednesday, May 13

भाजपा ने पार्वती तिवारी को बनाया रक्सौल पश्चिमी मंडल प्रभारी

रक्सौल।(Vor desk)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत सक्रिय कार्यकर्ता पार्वती तिवारी को रक्सौल पश्चिमी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है।

रक्सौल पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने पार्वती तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि वह सक्रिय, समर्पित और कुशल कार्यकर्ता हैं तथा उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और मजबूत होगा। वहीं भाजपा जिला मंत्री मोतीलाल ने मंडल की पहली बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर मार्गदर्शन दिया।

नवनियुक्त मंडल प्रभारी पार्वती ने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान के अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ, वीरगंज की सामाजिक कार्यकर्ता पिया सिंह तथा प्रसिद्धि आनंद सिंह समेत कई लोगों ने पार्वती तिवारी को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!