Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के भौतिक विज्ञान विभाग में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के भौतिक विज्ञान विभाग में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● तीन सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को दी गई भावपूर्ण विदाई वीरगंज।(Vor desk)। बुधवार की संध्या वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त प्रो. अमर कुमार मिश्र, प्रो. जयप्रकाश पांडेय और प्रो. आशुतोष चौबे को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्नेह भेंट के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों ने अवकाश प्राप्त कर रहे तीनों प्राध्यापकों की दीर्घकालीन सेवा और योगदान को याद किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए अपने अपने उद्गार व्यक्त किये। सेवानिवृत प्राध्यापकों ने भी अपने लंबे समय के शैक्षणिक अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम में डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ, प्रो. कामेश्वर महासेठ, प्रो. रंजीत प्रसाद यादव, प्रो. शिव कुमार दास, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. संजीव उपाध्याय एवं प्रो...
रक्सौल में पुलिस की बड़ी दबिश: बाइक की टंकी से निकले भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल में पुलिस की बड़ी दबिश: बाइक की टंकी से निकले भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय नशीली दवाओं के सिंडिकेट के विरुद्ध रक्सौल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ मनीष आनंद के निर्देश पर की गई इस प्रभावी कार्रवाई में पुलिस ने 2250 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह में शामिल कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ​अभियान की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह आईपीएस अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक की टंकी के भीतर नशीली दवाएं छिपाकर बाईपास रोड के रास्ते नेपाल ले जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिजली कार्यालय के पीछे घेराबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी शुरू की। इसी दौरान नेपाली नंबर की बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध ने पुलिस को देखकर भागने क...
पूर्वी चंपारण में उर्वरक कालाबाजारी और तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: आदापुर में खाद गोदाम सील, भारी मात्रा में यूरिया जब्त

पूर्वी चंपारण में उर्वरक कालाबाजारी और तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: आदापुर में खाद गोदाम सील, भारी मात्रा में यूरिया जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के कड़े निर्देश पर जिले के सीमावर्ती प्रखंडों में उर्वरक प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद ने कई उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जिससे खाद माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। ​निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने आदापुर प्रखंड के यमुनापुर स्थित मेसर्स विजय खाद बीज भंडार और श्यामपुर चौक स्थित विजय खाद भंडार के गोदामों की गहन जांच की। जांच के दौरान स्टॉक में भारी अनियमितता उजागर हुई; पीओएस (पाॅस) मशीन में प्रदर्शित उर्वरक की मात्रा और गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। स्टॉक मिलान न होने और सरकारी नियमों के उल्लंघन के आरोप...
रिजल्ट डे पर राष्ट्रीय गांधी विद्यालय में छात्राओं का दबदबा,स्वच्छता- शिक्षा पर रहा फोकस

रिजल्ट डे पर राष्ट्रीय गांधी विद्यालय में छात्राओं का दबदबा,स्वच्छता- शिक्षा पर रहा फोकस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल रहा। अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कर बच्चों को प्रगति पत्र वितरित किए गए और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।राजकीय प्राथमिक विद्यालय राष्ट्रीय गांधी में छात्राओं का दबदबा रहा। पांचवीं कक्षा में महिमा कुमारी प्रथम, रचना कुमारी द्वितीय एवं दुर्गा कुमारी तृतीय रहीं। प्रथम कक्षा में अंशी कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय तथा मुन्ना कुमार तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय वर्ग में भी छात्राओं ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक मुनेश राम ने बच्चों को प्रगति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों से सहयोग की अपील की।वहीं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उपाध्याय टोला, सेमरी सहित अन्य विद्यालयों में भी समारोहपूर्वक रिजल्ट डे मनाया गया। रामरति कन्या ...
रक्सौल: चैत्र की तपिश के बीच इस्लामपुर में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख; सावधानी बरतने की अपील

रक्सौल: चैत्र की तपिश के बीच इस्लामपुर में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख; सावधानी बरतने की अपील

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। चैत्र के महीने में बढ़ती गर्मी और पछुआ हवाओं के बीच अगलगी की घटनाओं ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ताजा मामला रक्सौल नगर के वार्ड संख्या 8 स्थित इस्लामपुर मोहल्ले का है, जहाँ अचानक लगी भीषण आग ने चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मोहल्ले के चार परिवारों—इसा देवान, टून्ना शाह, मकसूद हजामत और एक अन्य—के आशियाने देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गए।बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत खाना बनाने वाले चूल्हे से निकली एक चिंगारी से हुई, जिसने भीषण गर्मी के कारण कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। ​आग की लपटें इतनी तेज थीं कि प्रभावित परिवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस आपदा में उनके फुस के घर, साल भर के लिए संचित अनाज, कीमती फर्नीचर और घर का सारा सामान सहित लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय नागरिकों ने अदम्...
रक्सौल: कमर्शियल गैस की किल्लत से होटल व्यवसाय पर गहराया संकट, संचालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल: कमर्शियल गैस की किल्लत से होटल व्यवसाय पर गहराया संकट, संचालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में कमर्शियल गैस सिलिंडर की तीव्र किल्लत ने स्थानीय होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। सरकार द्वारा आपूर्ति में आई बाधा के बाद उत्पन्न हुए इस गंभीर संकट को लेकर सोमवार को शहर के प्रमुख होटल संचालकों ने एकजुट होकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार से मुलाकात की और एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा। व्यवसायियों का स्पष्ट कहना है कि गैस की अनुपलब्धता के कारण न केवल उनका व्यापार चौपट हो रहा है, बल्कि होटलों में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों के सामने भी अब रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। आपूर्ति ठप होने से शहर के खान-पान उद्योग में पूरी तरह से त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। ​इस विकट स्थिति के पीछे के वैश्विक कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया है कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव के कारण भारत को होने वाला पेट्रोलियम और रसो...
रक्सौल: अत्याचार निवारण और पुनर्वास योजनाओं की समीक्षा, SDM ने लंबित मामलों में तेज़ी लाने के दिए कड़े निर्देश

रक्सौल: अत्याचार निवारण और पुनर्वास योजनाओं की समीक्षा, SDM ने लंबित मामलों में तेज़ी लाने के दिए कड़े निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को प्रशासनिक तत्परता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण सह सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण और मैनुअल स्कैवेंजर पुनर्वास अधिनियम 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा। चर्चा की शुरुआत करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि दलित व वंचित समाज से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर प्रशासनिक शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। ​न्याय की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को विशेष रूप से आड़े हाथों लिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि लं...
अखिलेश दयाल बने कांग्रेस के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिलाध्यक्ष, समर्थकों में भारी उत्साह

अखिलेश दयाल बने कांग्रेस के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिलाध्यक्ष, समर्थकों में भारी उत्साह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल/मोतिहारी।(Vor desk)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार में संगठनात्मक मजबूती के लिए बड़ा फेरबदल करते हुए रक्सौल के जुझारू युवा नेता प्रोफेसर अखिलेश दयाल को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक सूची में अखिलेश दयाल के नाम पर मुहर लगते ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ​संगठन सृजन अभियान के तहत हुई नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार 'संगठन सृजन अभियान' के तहत यह नियुक्ति की गई है। एआईसीसी (AICC) पर्यवेक्षकों की विस्तृत रिपोर्ट और वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी मंत्रणा के बाद अखिलेश दयाल की निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके रक्सौल स्थित आवास और मोति...
चंपारण को रेल सौगात: रक्सौल से तिरुपति के बीच अब दौड़ेगी नियमित एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद डॉ. संजय जायसवाल की पैरवी लाई रंग

चंपारण को रेल सौगात: रक्सौल से तिरुपति के बीच अब दौड़ेगी नियमित एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद डॉ. संजय जायसवाल की पैरवी लाई रंग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल। (Vor desk)। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल सहित संपूर्ण चंपारण के रेल यात्रियों के लिए हर्ष का विषय है कि रेल मंत्रालय ने रक्सौल से दक्षिण भारत के तिरुपति तक एक नई नियमित ट्रेन की सौगात दी है। पश्चिम चंपारण के सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप गाड़ी संख्या 17434/17433 "रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस" के परिचालन को हरी झंडी मिल गई है। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से न केवल दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की वर्षों पुरानी असुविधा दूर होगी, बल्कि यह ट्रेन नेपाल स्थित पशुपतिनाथ महादेव और दक्षिण भारत के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के मध्य एक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक सेतु का कार्य भी करेगी।​सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके क्ष...
रक्सौल के भरतमही में बसवारी से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

रक्सौल के भरतमही में बसवारी से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल। (Vor desk)। रक्सौल प्रखंड के पंटोका पंचायत अंतर्गत भरतमही गांव के सरेह स्थित एक बसवारी में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव बांस के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता हुआ देखा। मृतक की पहचान एकडेरवा ग्राम निवासी पुनदेव दास के पुत्र जय दास के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जब कुछ ग्रामीण दैनिक कार्यों के लिए सरेह की ओर गए थे, तभी उनकी नजर बसवारी में फंदे से झूलते जय दास के शव पर पड़ी। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही हरैया थाना अध्यक्ष किशन कुमार पासवान पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!