रक्सौल में कोहरे का कहर: ठंड के चलते 21 तक बंद रहेंगे स्कूल, नगर परिषद ने की अलाव की व्यवस्था
रक्सौल/मोतिहारी।(Vor desk)। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में पछुआ हवा के प्रभाव से सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल सहित पूरे जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। मौसम के बदलते मिजाज और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियां 21 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। डीएम ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर की निरंतर समीक्षा की जा रही है और आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच शुक्रवार की सुबह रक्सौल और आसपास के इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। दृश्यता (विजिबिलिटी) इतनी कम थी कि स्टेशन रोड, हवाई अड्डा रोड और आईसीपी बाईपा...









