रक्सौल एयरपोर्ट, सीमा सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण पर प्रशासन सख्त: डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
रक्सौल। (VOR DESK)। आगामी चुनावों, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा व्यवस्था एवं विकास कार्य तथा प्रस्तावित रक्सौल एयरपोर्ट के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
रक्सौल स्थित 47वीं सशस्त्र सीमा बल (SSB) कैंप में आयोजित समीक्षा बैठक में एसएसबी के कमांडेंट, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रक्सौल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचलाधिकारी (सीओ) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।जिल...









