बड़ी ख़बर: आदापुर थाना का ‘अवैध’ मुंशी 14 हज़ार घूस लेते गिरफ़्तार, शक की सुई अब थानाध्यक्ष की ओर
मोतिहारी/रक्सौल (पूर्वी चंपारण।(Vor desk) ।बिहार में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत, निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार (11 अप्रैल) की सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने आदापुर थाना में अवैध रूप से 'मुंशी' का काम कर रहे एक व्यक्ति, इंतखाब आलम को ₹14,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस व्यवस्था और थाने की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
नए एंगल से देखें पूरी कहानी: पूर्व सैनिक की शिकायत और 'ट्रैप'दलाल का थाना पर कब्ज़ा:
पूरी घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि गिरफ़्तार इंतखाब आलम कोई सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि एक 'निजी व्यक्ति' (प्राइवेट मुंशी या दलाल) था, जो काफी समय से आदापुर थाने में पुलिस के अहम कागजात और लिखा-पढ़ी का काम अवैध रूप से देख रहा था।
पूर्व सैनिक को बनाया निशाना:
खबर...









