रक्सौल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, अनुमंडल अस्पताल परिसर में ‘अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
रक्सौल।(Vor desk)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर रविवार को रक्सौल अनुमंडल अस्पताल परिसर में ‘अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक परामर्श एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इसके बाद रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा रिबन काटकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद सिन्हा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। विधायक प्रमोद सिन्हा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल को ‘वन स्टॉप सेंटर’ की सौग...









