एसएसबी 47वीं वाहिनी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल के प्रति प्रेरित करने का संदेश
रक्सौल।(Vor desk)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी के रक्सौल मुख्यालय प्रांगण में गुरुवार को सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। वाहिनी के कमांडेंट संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त बनाना है। साथ ही खेल भावना का विकास कर युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
इस प्रतियोगिता में वाहिनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली झुमका वॉलीबॉल टीम (ग्राम-सिकटा) और महादेवा/गम्हरिया की टीम ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद झुमका वॉलीबॉल टीम (ग्राम-सिकटा) ने 4-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर कमांडेंट संजय पाण्डेय ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की और द...









