Saturday, June 27

रक्सौल आसपास

रक्सौल: कोइरियाटोला स्थित टाइटन शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

रक्सौल: कोइरियाटोला स्थित टाइटन शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर मुख्य पथ अंतर्गत कोइरियाटोला में रविवार की सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई, जहाँ स्थित टाइटन वर्ल्ड शो रुम में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह के समय शोरूम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए मकान मालिक डॉ. प्रो. शंभु शलभ को सूचित किया, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। ​सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शोरूम पूरी तरह से बंद होने के कारण उन्हें अंदर प्रवेश करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने शटर और शीशे तोड़कर शोरूम के भीतर प्रवेश किया और करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पा लिया। ​प्राथमिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में शोरूम में रखे लाखों रुपये के चश्मा,फ्रेम सहित अन्य कीमती स...
रक्सौल के लक्ष्मीपुर में ‘रुद्रा डिजिटल’ मल्टी ब्रांडेड शो रुम का भव्य शुभारंभ: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक उत्पाद

रक्सौल के लक्ष्मीपुर में ‘रुद्रा डिजिटल’ मल्टी ब्रांडेड शो रुम का भव्य शुभारंभ: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक उत्पाद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल शहर के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और घरेलू उपकरणों के नए केंद्र "रुद्रा डिजिटल" शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ गृहणी काजल श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता और अनंदिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद शोरूम को आम जनता के लिए खोल दिया गया।​शोरूम संचालक ने जानकारी दी कि "रुद्रा डिजिटल" का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन गुणवत्ता के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराना है। यहाँ टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन, एयर कंडीशनर और कूलर सहित सभी प्रकार के आधुनिक घरेलू इलेक्ट्रिक सामान उचित कीमतों पर मिलेंगे। संचालक ने जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ-साथ बेहतर 'आफ्टर सेल्स सर्विस'...
रक्सौल में मारवाड़ी समाज ने उत्साह के साथ मनाया गणगौर का सिंजारा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

रक्सौल में मारवाड़ी समाज ने उत्साह के साथ मनाया गणगौर का सिंजारा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर के बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में मंगलवार को आस्था और परंपरा का संगम देखने को मिला। श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (रक्सौल शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में 'गणगौर का सिंजारा' समारोह बेहद हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति की बयार से सराबोर रहा और मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्सव का आनंद लिया। ​कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय बाल विकास प्रमुख वीणा गोयल और सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से गणगौर पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गणगौर राजस्थान का एक प्रमुख लोकपर्व है, जो चैत्र मास में मनाया जाता है। 'गण' का अर्थ भगवान शिव और 'गौर' का अर्थ माता पार्वती है। यह पर्व पति की लंबी आयु और परिवार...
रक्सौल हवाई अड्डा मैदान में रोमांचक इंडो-नेपाल क्रिकेट मुकाबला, बादशाह बूम टीम की जीत

रक्सौल हवाई अड्डा मैदान में रोमांचक इंडो-नेपाल क्रिकेट मुकाबला, बादशाह बूम टीम की जीत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। हवाई अड्डा परिसर स्थित मैदान में इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब और बादशाह बूम क्रिकेट टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मुकाबले ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान के बाद दो मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।पहले मैच में इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब की कप्तानी प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय ने की, जबकि बादशाह बूम क्रिकेट टीम के कप्तान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा रहे। टॉस जीतकर इंडो-नेपाल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बादशाह बूम टीम ने 5 विकेट खोकर 77 रन बनाते हुए 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली। इस मैच में कुन्दन के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।इसके बाद 10 ओवर का दूसरा फाइनल मैच भी खेला गया। इस मुकाबले ...
33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(VOr desk)। रक्सौल के  पलनवा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 33 केवी लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है, जिसके कारण 15 मार्च रविवार को 10:00 बजे सुबह से 03:00 बजे दिन तक ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस मेंटेनेंस कार्य की वजह से भेलाही, पुरनद्रा, लौकरिया, सिसवा, लक्ष्मीपुर लछमनवा और परसौनातपसी पंचायतो के अंतर्गत आने वाले सभी गाँवो की विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि तक बाधित रहेगी.सहायक विद्युत अभियंता सुनील कुमार रंजन ने बताया कि मरम्मत का कार्य सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 03:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप रखी जाएगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कट...
रक्सौल में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल:पूर्व राज्य सभा सदस्य सह जद (यू )नेता साबिर अली द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

रक्सौल में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल:पूर्व राज्य सभा सदस्य सह जद (यू )नेता साबिर अली द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल। (VOR desk)। रक्सौल में माह-ए-रमजान की रूहानी फिजाओं के बीच शनिवार को आपसी भाईचारे और सौहार्द का एक भव्य नजारा देखने को मिला। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता साबिर अली द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस आयोजन ने रक्सौल की गंगा-जमुनी तहजीब को एक बार फिर जीवंत कर दिया। ​इफ्तार के इस विशेष अवसर पर साबिर अली ने स्पष्ट किया कि इस आयोजन का उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीति नहीं, बल्कि आपसी मिल्लत और दिली जुड़ाव को बढ़ावा देना है।उन्होंने कहा कि यह आयोजन हिंदुस्तानी तहजीब से जुड़ा है।आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसका समावेशी स्वरूप रहा, जिसमें 70 प्रतिशत मुस्लिम और 30 प्रतिशत हिंदू सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पूरी शिद्दत के साथ भाग लिया। यह रक्सौल का एक प्रतिष्ठित आयोजन माना जाता है, जिसे साबिर ...
नेपाल: गोरखा में मनोकामना मंदिर दर्शन से लौट रही माइक्रो बस दुर्घटनाग्रस्त, सात भारतीय तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

नेपाल: गोरखा में मनोकामना मंदिर दर्शन से लौट रही माइक्रो बस दुर्घटनाग्रस्त, सात भारतीय तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पड़ोसी देश नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार को हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की जान चली गई। मनोकामना मंदिर के दर्शन कर लौट रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रो बस (बागमती प्रदेश 006 ख 8430) अनियंत्रित होकर शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका-3 स्थित कनटार के समीप सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ​पुलिस निरीक्षक राजन लम्साल के अनुसार, बस में चालक और सह-चालक सहित कुल 16लोग सवार थे। हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जो सभी भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। वहीं, 9अन्य घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर भरतपुर मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि बस का चालक और सह-चालक नेपाली नागरिक हैं। जो वर्तमान में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती बताए गए हैं।आशंका है कि ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई। चालक को नए रूट ...
रक्सौल में पुलिस पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन: नए थानाध्यक्ष का भव्य स्वागत और निवर्तमान प्रभारी की भावभीनी विदाई

रक्सौल में पुलिस पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन: नए थानाध्यक्ष का भव्य स्वागत और निवर्तमान प्रभारी की भावभीनी विदाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। के स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एक भव्य नागरिक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस कार्यक्रम के दौरान नवपदस्थापित थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने हेमंत सिंह को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और रक्सौल में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई। वहीं, स्थानांतरित थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को भावभीनी विदाई दी गई और उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ​समारोह के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गय...
पलनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सौनाहा गांव से 860 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

पलनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सौनाहा गांव से 860 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलनवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रक्सौल प्रखंड के पलनवा थाना अंतर्गत सौनाहा गांव में छापेमारी कर 860 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई एसडीपीओ मनीष आनंद और पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सौनाहा गांव निवासी बजरंगी कुमार के घर पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 860 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बजरंगी कुमार को हिरासत में ले लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। ​नेपाल से तस्करी कर घर से होता था धंधा पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार ...
आईसीपी रक्सौल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: 150 से अधिक कर्मियों व ट्रक चालकों की हुई जाँच

आईसीपी रक्सौल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: 150 से अधिक कर्मियों व ट्रक चालकों की हुई जाँच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण द्वारा संचालित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) परिसर में सामाजिक सरोकारों के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में आईसीपी से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मियों और बड़ी संख्या में ट्रक चालकों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा करीब 150 से अधिक लोगों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्रुप की जाँच की गई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। ​इस मानवीय पहल पर प्रकाश डालते हुए आईसीपी रक्सौल के प्रबंधक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि आईसीपी का उद्देश्य केवल आयात-निर्यात की सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!