
सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पावर उपकेंद्र में होगा रखरखाव कार्य
रक्सौल, (VOR Desk)। शहर के पावर शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को लेकर रविवार को करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि पावर हाउस में जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके चलते रक्सौल शहर के साथ ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
शटडाउन के दौरान रक्सौल टाउन-1, टाउन-2, कौड़ीहार, शीतलपुर, रामगढ़वा, इंडस्ट्रियल एवं बियाडा क्षेत्र, आईसीपी तथा रेलवे फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने समेत अन्य जरूरी विद्युत कार्य सुबह 9 बजे से पहले पूरा कर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
