
60 पीस ऑनरेक्स कफ सिरप और दो मोबाइल फोन बरामद
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स की डिलीवरी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आश्रम रोड से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 60 पीस प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स (ऑनरेक्स कफ सिरप) और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गश्ती दल को सूचना मिली थी कि आश्रम रोड में किसी व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स की डिलीवरी की जानी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आश्रम रोड में छापेमारी की। इस दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभय कुमार (43), पिता स्व. रामनाथ प्रसाद, निवासी पुनौरा वार्ड नंबर-11 तथा मुन्ना कुमार (31), पिता गणेश राय, निवासी रंजीतपुर, थाना पुनौरा, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के पास से 60 पीस ऑनरेक्स कफ सिरप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर नशीली दवा की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
