Wednesday, August 5

डेहरी नप के ईओ विमल कुमार की हत्या पर कलवार समाज में आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग

रक्सौल।( Vor desk)। डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्व. विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को कलवार कल्याण समिति और कलवार महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रामजानकी मंदिर परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। सभा में घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई।

शोक सभा में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकारी अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। सदस्यों ने सरकार से हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने तथा घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

इसके साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। सदस्यों ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लग सके।

शोक सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. विमल कुमार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मौके पर कलवार कल्याण समिति के धीरज कुमार, अजय कुमार, चंदन कुमार, सोनू कुमार, सागर कुमार, मोहित कुमार, रंजीत कुमार गुप्ता तथा कलवार महिला मंच की अध्यक्ष किरण गुप्ता, अनीता गुप्ता और रानी गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और दर्जनों समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!