
कल पैतृक निवास पलनवा में सुबह 9:00 बजे होगा अंतिम संस्कार
रक्सौल (vor desk)।
क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और प्रबुद्ध व्यक्तित्व श्री राम विलास प्रसाद जी का रविवार, 21 जून 2026 की सुबह स्वर्गवास हो गया। वह लगभग 101 वर्ष के थे और उनका लंबा जीवन सफर (1925-2026) समाज सेवा तथा मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। वे प्रखंड के पलनवा के मूल निवासी थे। उनके निधन की खबर फैलते ही रक्सौल, पलनवा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय राम विलास प्रसाद जी का दाह संस्कार 22 जून 2026 (सोमवार)को किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच उनके पैतृक निवास पलनवा से निकलेगी, जहां स्थानीय घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
वे अपने पीछे एक भरा-पूरा और प्रतिष्ठित परिवार छोड़ गए हैं। उनके शोकाकुल पुत्रों विजय मंगल देव एवं विकास मंगल देव ,पौत्र जीवेश नंदन सहित पूरा परिवार इस अपार दुःख की घड़ी में डूबा हुआ है।
सुगौली के विधायक बबलू गुप्ता,संभावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,सीमा जागरण मंच के अध्यक्ष महेश अग्रवाल,चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक शिव पूजन प्रसाद, नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश गुप्ता ,पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी,भाजपा नगर अध्यक्ष मंटू गुप्ता,राजेश गुप्ता, दीपक कुमार गोल्डन , सुबोध कुशवाहा,कृष्णा प्रसाद,राज कुमार गुप्ता सहित क्षेत्र के लोगों ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
