विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने में जुटी मोदी सरकार : मंत्री श्रेयसी सिंह
‘
रक्सौल में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उद्योग एवं खेल मंत्री ने गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां, कहा- "12 साल बेमिसाल" विकास की वास्तविक तस्वीर
रक्सौल (VoR desk)। बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को रक्सौल के पंकज वाटिका में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि “12 साल बेमिसाल” केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि देश में हुए व्यापक परिवर्तन, सुशासन और विकास की सच्ची तस्वीर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और अब लक्ष्य वर्ष 2047 तक देश को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का है।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरें...









