विश्व रक्तदाता दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज में रक्तदान शिविर, भारत-नेपाल मैत्री और मानव सेवा का दिखा संदेश
वीरगंज। (Vor desk) विश्व रक्तदाता दिवस-2026 के अवसर पर नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानवता और जीवन रक्षा के संदेश "वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी, गिव ब्लड, सेव लाइव्स" के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज द्वारा आयोजित इस शिविर में नेपाल-भारत मैत्री संघ (निफा), पर्सा, नेपाल इनोवेटिव सोसाइटी, (वीरगंज), नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी (वीरगंज) तथा नेपाल यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम (एनवाईईएफ), वीरगंज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्थानीय नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाया।
इस अवसर पर नेपाल में भारत के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा ने रक्...









