
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्ता के कनिष्ठ पुत्र प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर का नया कॉलेज विकास परिषद समन्वयक (सीसीडीसी) नियुक्त किया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एस.के. शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अपने नए दायित्व का विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।
प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से रक्सौल सहित पूर्वी चंपारण जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि उनके अनुभव, प्रशासनिक क्षमता और शैक्षणिक दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय के विकास को नई गति मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कॉलेजों के समन्वय, शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी।
सीसीडीसी पद की जिम्मेदारी संभालने पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना देने वालों में बिहार विश्व विद्यालय आयोग के सदस्य प्रो डा अनिल कुमार सिन्हा, भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, टेक्सटाइल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, नारायण प्रसाद,चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक शिव पूजन प्रसाद,अध्यक्ष राकेश कुशवाहा सहित भूषण सिंह, रमेश कुमार गुप्ता, मुरारी गुप्ता, , जगदीश प्रसाद, अजय बाबल, राजकुमार रौनियार, राजकुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद सुरेश कुमार, नीतेश उपाध्याय, उमाकांत पांडेय, भैरव गुप्ता, रवीन्द्र मिश्र, ज्योति राज गुप्ता और सीमा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों के नाम शामिल हैं।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, कॉलेजों के बेहतर समन्वय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता की नियुक्ति को रक्सौल और पूर्वी चंपारण के लिए सम्मान और गौरव की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
