Thursday, June 18

शिवम ग्रुप की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, मंत्री श्रेयसी सिंह ने सराहा कृषि आधारित उद्योगों की भूमिका

रक्सौल (VoR desk)। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाग लेने के लिए रक्सौल पहुंचीं बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र की कई औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने शहर के लक्ष्मीपुर स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह शिवम ग्रुप के विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा कर उत्पादन व्यवस्था और औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

मंत्री ने शिवम रोलर फ्लावर मिल, शिवम कोल्ड स्टोरेज, शिवम राइस मिल, शिवम रिफाइनरीज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन प्रक्रियाओं, प्रबंधन व्यवस्था तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में इन इकाइयों के योगदान का अवलोकन किया।

निदेशक मधुसूदन गुप्ता और रिपुसूदन गुप्ता के नेतृत्व में संचालित शिवम ग्रुप सीमावर्ती क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों की एक प्रमुख पहचान बन चुका है। लक्ष्मीपुर स्थित समूह की विभिन्न इकाइयों में आटा, चावल, खाद्य तेल तथा अन्य कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान प्रबंधन की ओर से मंत्री श्रेयसी सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।मंत्री के साथ क्षेत्रीय सांसद डा संजय जायसवाल और विधायक प्रमोद सिन्हा का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सुशीला देवी एवं मुस्कान सुधन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मंत्री ने समूह द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक इकाइयों और रोजगार सृजन में निभाई जा रही भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कृषि आधारित उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के विस्तार से रक्सौल और आसपास का क्षेत्र भविष्य में बिहार के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के रूप में उभरकर सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!