रक्सौल में अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस,तिरंगे के साथ उमड़े अकीदतमंद!
कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए; प्रशासनिक व्यवस्था रही पूरी तरह चाक-चौबंद
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे शहर रक्सौल में शनिवार को मुहर्रम का ताजिया जुलूस धार्मिक आस्था, शहादत की याद और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों से पारंपरिक ताजिया, अलम और झंडों के साथ निकले जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मुहर्रम के अवसर पर पूरा शहर अकीदत, भाईचारे और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद तिरंगा लेकर जुलूस में शामिल हुए और देश की एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद
मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। इसकी दसवीं तारीख यानी आशूरा के दिन कर्बला...









